Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

प्रवीण बरनाले, अभिषेक रघुवंशी, विनीत त्रिपाठी, आदेश भदौरिया, जगत शर्मा, गौरव त्यागी और अंकित के बारे में सूचनाएं

इंदौर में दो फोटोग्राफरों का हुआ सम्मान… उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया कर्मियों को सम्मानित किए जाने के क्रम में इंदौर में दो फोटोग्राफरों को सम्मान किया गया. राजबाड़ा पर आत्मदाह करने वाले युवक को बचाने के लिए फ़ोटो जनर्लिस्ट प्रवीण बरनाले को सम्मानित किया गया. पिछले दिनों एरोड्रम इलाके में चल रहे विवाद में सही समय पर पहुँच कर एक युवक की जान बचाने वाले युवा पत्रकार अभिषेक रघुवंशी का भी इंदौर प्रेस क्लब में हुआ सम्मान.

ग्राफ़िक डिज़ाइनर विनीत त्रिपाठी ने ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस (चेन्नई) से नई पारी की शुरुआत की है. विनीत हिंदुस्तान (दिल्ली), नईदुनिया (दिल्ली), नेशनल दुनिया (नोएडा), अमर उजाला (रोहतक) के बाद नवभारत

टाइम्स (दिल्ली) में कार्यरत रह चुके हैं.

पीपुल्स समाचार भोपाल के क्राइम रिपोर्टर आदेश भदौरिया को सस्पेंड किए जाने की खबर है. ऐसा उनके बीट पर न रहने के कारण किया गया. पिछले दिनों भोपाल के बीआरटी कारीडोर में एक्सीडेंट के बाद

पुलिसकर्मियों ने एक कॉन्सटेबल के बेटे शिवम मिश्रा की थाने में जमकर पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. इस घटना की रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी आदेश की थी, लेकिन वह स्पॉट पर नहीं गए और

वॉट्सएप के जरिये खबरें बनार्इं. अगले दिन दूसरे अखबारों से समीक्षा के दौरान प्रबंधन ने इस पर कड़ा कदम उठाते हुए आदेश को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए.

उ.प्र.राज्य ललितकला अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं आज समाचार पत्र के ख्यातिलब्ध व्यंग्य चित्रकार जगत जी का कल स्वर्गवास हो गया। उनके निधन पर वरिष्ठ पत्रकार रजनीश त्रिपाठी लिखते हैं- ”महान कार्टूनिस्ट जगत शर्मा जी नहीं रहे। उनके बनाए तमाम कार्टून कभी अखबार के पहले पन्ने की गुदगुदाती शोभा बनते थे। वे पाठकों के दिल में वर्षों तक छाए रहते। आज ऐसे ही किसी कार्टून को स्मृति ताजा करने के लिए ढूंढ़ रहा हूं। मिल नहीं रहे हैं…। किसी के पास हैं क्या…। अरे वही जिनकी रेखाओं को स्वर देते थे जग नहीं जगत चर्चित रामखेलावन। पहले तीन कालम में टाप पर लगते थे। बाद में पाकेट कार्टून में ही पूरी शिद्दत से मौजूद रहने लगे। इंतजार कर रहा हूं किसी के पास हो तो कृपाकर यहां भेजें जगत जी के कार्टून।”

मेरठ के गौरव त्यागी बनें हिन्दुस्तान दिल्ली में मेट्रो एडिटर… मेरठ के मूल निवासी डाॅ. गौरव त्यागी को हिन्दुस्तान दिल्ली में मेट्रो एडिटर बनाया गया है। 11 साल से हिन्दुस्तान में कार्यरत गौरव को वरिष्ठ स्थानीय संपादक प्रताप सोमवंशी का खास माना जाता है। लंबे समय तक हिन्दुस्तान नोएडा के ब्यूरो चीफ संजीव यादव को किनारे करके गौरव को हिन्दुस्तान नोएडा का ब्यूरो चीफ बनाया गया था। गौरव इसके बाद लंबे समय तक गाजियाबाद में ब्यूरो चीफ रहे। बाद में हिन्दुस्तान दिल्ली के स्टेट ब्यूरो में भेजा गया। वहां से अनुराग मिश्र की छुट्टी के बाद गौरव को हिन्दुस्तान का दिल्ली स्टेट इंचार्ज बनाया गया। समूह संपादक शशि शेखर की गुडलिस्ट में शामिल गौरव को अभी मेट्रो एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है।

खबर है कि दैनिक जागरण, बरेली में लंबे समय से तैनात चीफ रिपोर्टर अंकित कुमार का लखनऊ तबादला कर दिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन