Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ग्रुप एडिटर राजेश रैना की मौजूदगी में प्रवीण दुबे ने संभाला ईटीवी एमपी का प्रभार

भोपाल : ज़ी एमपी से इस्तीफ़ा देकर प्रवीण दुबे ने ईटीवी एमपी में बतौर सीनियर एडिटर के रूप में नई पारी शुरू कर दी है। हैदराबाद से ग्रुप एडिटर राजेश रैना की मौजूदगी में प्रवीण दुबे ने कार्यभार संभाला। इसकी पुष्टि खुद राजेश रैना ने अपने फेसबुक पर की है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक अभी तक ईटीवी एमपी की कमान संभाल रहे अश्वनी मिश्रा भोपाल कार्यालय में नहीं आए जिससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।

माना जा रहा है की अश्वनी मिश्रा नए एडिटर के अधीन काम नहीं करेंगे क्योंकि अश्वनी मिश्रा को एक तेज तर्रार पत्रकार के रूप में जाना जाता है और उनकी कई खबरों ने अलग पहचान उनको दी मध्य प्रदेश में। अश्वनी मिश्रा के समय में ईटीवी ने एमपी में अपनी एक अलग पहचान बनाई और चैनल को टीआरपी की रेस में शामिल किया। प्रवीण दुबे के ज्वाइन करते ही ये भी कहा जा रहा है कि अब चैनल में और फ़ेरबदल सम्भव है क्योंकि ग्वालियर ब्यूरो बंद करने के निर्देश नेटवर्क18 द्वारा दिए जा चुके हैं और बचे हुए दो ब्यूरो इंदौर और जबलपुर निशाने पर हैं।

देखना ये होगा कि जैसे ब्रजेश मिश्रा के ईटीवी यूपी छोड़ने के बाद चैनल बैसाखी पर चला गया वैसे ही प्रवीण दुबे चैनल को एमपी में संभाल पाते हैं या नहीं। हालांकि प्रवीण दुबे जमीन से जुड़े पत्रकार हैं और उनके पास व्यापक अनुभव है जिसके दम पर वह चैनल की नैया पार लगा सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन