Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रोडवेज बस से यात्रा कर रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार हुए जहरखुरानी के शिकार

प्रवीण कुमार 9 फरवरी की रात लखनऊ से यूपी रोडवेज की बस में प्रयागराज के लिए निकले. बगल की सीट पर एक युवक आकर बैठ गया. उससे सामान्य बातचीत हुई.

रायबरेली में बस रुकी तो युवक बस से नीचे उतरा और दो कप चाय लाया. सर्दी का हवाला देते हुए चाय पीने का आग्रह किया. न चाहते हुए भी प्रवीण कुमार ने चाय का कप हाथ में पकड़ लिया. चाय पी.

चाय पीने के बाद क्या हुआ, उनको कुछ याद नहीं. कुल दस घंटे बाद उनको होश आया तो पता चला कि उनके पास से मोबाइल और डेबिट क्रेडिट कार्ड गायब है. मामले में बस कंडक्टर का रवैया बेहद लापरवाही भरा रहा. उसने प्रवीण कुमार को नशे में समझते हुए प्रयागराज बस स्टैंड पर एक कुर्सी पर लिटा दिया और चलता बना.

कई घंटे बाद होश में आने पर प्रवीण कुमार किसी तरह अपने ठिकाने पर पहुंचे. इस दौरान उनके खाते से करीब एक लाख रुपए निकाल लिए गए. प्रवीन ने बहुत मशक्कत के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. लेकिन पुलिस मामले में एकदम लापरवाही बरत रही है. अभी तक कुछ भी प्रगति नहीं हुई है. आरोपी की तस्वीर और सारा डिटेल्स पुलिस को दे दिया गया है. जितनी देर प्रवीन कुमार बेहोश रहे, उनके चुराए मोबाइल की लोकेशन बनारस में मिली. प्रवीन कुमार दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, जी न्यूज समेत कई मीडिया हाउस में वरिष्ठ पद पर काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन