Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

महिलाओं के पीरियड्स पर ये क्या बोल गए प्रेमानंद? देखें वीडियो

समर राज-

प्रेमानंद महाराज महिलाओं के मासिक धर्म को इंद्र का पाप बता रहे हैं, वृत्तासुर के वध से निकला हुआ खून बता रहे हैं। दयालु हैं, उदार हैं, इसलिए महिलाओं पर पूरी पाबंदी का समर्थन नहीं करते, दूर से दर्शन की ‘इजाज़त’ दे रहे हैं।

सबसे सरल संत ऐसे होते हैं जो किसी के ख़िलाफ़ कड़वा नहीं बोलते हैं फिर भी अपने बच्चों को इनसे भी दूर रखें, लड़कियों के कानों तक तो ज़ाहिल वाणी पहुंचने भी न दें।

पीरियड्स एक स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया है, प्रजनन की तैयारी में तो सबसे जरूरी प्रक्रिया है। महिलाओं को पीरियड्स तब भी हो रहे थे जब किसी इंद्र या वृत्तासुर का जन्म तक नहीं हुआ होगा।

पीरियड्स दुनियाभर की महिलाओं में होते हैं जिन्होंने किसी इंद्र या किसी वृत्तासुर का नाम भी नहीं सुना होगा। इसलिए स्कूलों में उन्हें इसके पीछे की बायलॉजी समझने दें, उल्टी सीधी कहानियों से बचकर रहने दें।

सोचिए कोई लड़की ये बात सुनकर सच मान ले, पीरियड्स का खून देखकर उसे ब्रह्म हत्या का खून समझ ले या इंद्र का पाप समझ ले। घिन या प्रायश्चित की वजह से डिप्रेशन का शिकार हो जाए या आत्महत्या कर ले, तो कौन जिम्मेदार होगा?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन