Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एनडीटीवी की इस एंकर और आउटपुट एडिटर ने ABP न्यूज़ में मारी एंट्री!

एनडीटीवी के नेशनल और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ चैनल के एंकर और आउटपुट एडिटर के पद से इस्तीफ़ा देकर ABP न्यूज़ पहुँची प्रीति चौहान।

बंगाल के आसनसोल में जन्मीं और मूलरूप से बिहार की निवासी प्रीति चौहान की शुरुआती पढ़ाई लिखाई कलकत्ता विश्वविद्यालय में हुई। दिल्ली आकर सिविल सर्विसेज़ के लिए पढ़ाई और तैयारी की। पत्रकारिता के लिए भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से डिग्री ली। उनकी हिन्दी, इंगलिश, बांग्ला भाषाओं पर अच्छी पकड़ है।

प्रीति ने कई बड़े चैनलों में काम किया है Zee media , India today में एंकर रहीं। news india चैनल में सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर और एंकर के पद पर रही हैं। यहाँ कम संसाधन के बावजूद कई बड़े चेहरों का इंटरव्यू किया। एनडीटीवी में भी प्रीति को अहम भूमिका दी गई थी। आगे एबीपी न्यूज़ में प्रीति को क्या ज़िम्मेदारी दी गई है, इसका पता नहीं चल पाया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन