Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान टीवी का प्रसारण रोका, सेना ने स्थिति सम्हाली

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। सोमवार को प्रदर्शनकारी पहले सचिवालय में और उसके बाद सरकारी टीवी चैनल के दफ्तर में भी घुस गए और उसका प्रसारण बंद करवा दिया था। खबर है कि उन्होंने वहां जमकर तोड़फोड़ की है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सेना बुलानी पड़ी।

1septpak

इसके बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के नेता इमरान ख़ान और मौलवी ताहिरुल क़ादरी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो किसी भी सरकारी इमारत में न घुसें। इमरान ख़ान ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता किसी इमारत में न घुसे और किसी तरह की हिंसा न करे। ताहिरुल क़ादरी ने कहा कि पीटीवी के दफ़्तर में घुसने वाले प्रदर्शनकारी बाहर आ जाएं और प्रदर्शन इमारत के बाहर ही करें।

सेना ने प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाल दिया है और पीटीवी का प्रसारण बहाल हो गया है। अर्धसैनिक बल पाकिस्तान रैंजर्स पीटीवी की इमारत के बाहर पहरा दे रहे हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन