Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार पुनीत कुमार, उत्पल चौधरी, रोहित श्रीवास्तव के बारे में सूचनाएं!

पुनीत कुमार ने Republic Bharat की डिजिटल टीम जॉइन कर ली है। यहां उन्होंने सीनियर एसोसिएट एडिटर और हिंदी वीडियो लीड की जिम्मेदारी संभाली है। उन्हें डिजिटल मीडिया और वीडियो कंटेंट के क्षेत्र में 13 साल से अधिक का अनुभव है। नई भूमिका में वह हिंदी वीडियो कंटेंट को मजबूत करने, कंटेंट स्ट्रैटेजी तैयार करने और टीम को लीड करने का काम करेंगे।

रिपब्लिक भारत से जुड़ने पर पुनीत कुमार ने लिंक्डइन के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए नई टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साह व्यक्त किया और सहयोगियों व मैनेजमेंट का आभार जताया।


वहीं, Utpal Chaudhary ने Rashtra TV में कंसल्टेंट एडिटर के रूप में नई पारी शुरू की है। राष्ट्र टीवी को गोवा से संचालित होने वाला पहला सैटेलाइट आधारित राष्ट्रीय हिंदी न्यूज चैनल माना जा रहा है, जो दिल्ली-केंद्रित मीडिया मॉडल से अलग दिशा में काम करने की कोशिश कर रहा है।


इसके अलावा, Zee Media ने अपने डिजिटल विस्तार को गति देते हुए वरिष्ठ पत्रकार Rohit Srivastava को एडिटर-लैंग्वेजेज नियुक्त किया है। वह नोएडा स्थित दफ्तर से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

नई भूमिका में रोहित श्रीवास्तव Zee Media के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स—Zee Taas, Kalak, Ghanta, Odisha, PHH, Kannada, Tamil, Telugu और Malayalam—की ग्रोथ और कंटेंट स्ट्रैटेजी पर काम करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन