Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी की माताजी का निधन

ग़ाज़ियाबाद । वरिष्ठ पत्रकार श्री पुण्य प्रसून वाजपेयी की माताजी कुसुम वाजपेयी जी का निधन हो गया है। वे कुछ समय से फेफड़े की समस्या से परेशान थीं और आईसीयू में इलाज चल रहा था। परिजनों ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार आज प्रातः 11 बजे हिंडन श्मशान घाट पर किया गया।

माताजी कुसुम वाजपेयी जी की उम्र 83 साल थी। उनका पंद्रह दिनों से यशोदा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। लंग की समस्या थी। ऑक्सीजन लेवल काफ़ी कम हो जा रहा था। आईसीयू में एडमिट माताजी को बचाने की डॉक्टर्स ने पूरी कोशिश की। लेकिन अंततः होनी को कौन टाल सका है।

माताजी कुसुम वाजपेयी जी अपने पीछे तीन बेटों और नाती पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे अपने सबसे छोटे बेटे वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी के साथ वसुंधरा गाजियाबाद में रहती थीं। पुण्य प्रसून से बड़े दो सगे भाई हैं जो अपनी अपनी नौकरियों से रिटायर हो चुके हैं। एक बैंक में अफसर हुआ करते थे। पिताजी की डेथ 2014 में ही हो गई थी।

इस दुखद घड़ी में मीडिया जगत सहित शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान हो।


हिंडन श्मशान घाट!

माँ को आख़िरी विदाई दी पुण्य प्रसून बाजपेयी जी ने!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Prawin kumar

    September 1, 2025 at 12:28 pm

    दुखद। वे रिश्ते में मेरी मामी लगती थीं। इधर मिलना जुलना कम हो गया था, पर उनसे जुड़ी कई मधुर यादें हैं। केदारनाथ सिंह की कविता की एक पंक्ति याद आ रही है-जाना हिंदी की सबसे खौफनाक क्रिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन