Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राघवेंद्र पांडेय, मनीषा, हिमांशु दुआ और यासिर रजा के बारे में सूचनाएं

राजधानी दिल्ली के युवा पत्रकार राघवेन्द्र पाण्डेय ने ‘के न्यूज’ से इस्तीफा दे दिया है. वह अब नए वर्ष पर नई पारी की शुरुआत ‘हिन्दी खबर’ के साथ करेंगे. राघवेन्द्र यहां विशेष संवाददाता बनाए गए हैं. राघवेन्द्र ने 2015 दिसंबर में ‘के न्यूज’ को ज्वाइन किया था. राघवेन्द्र पाण्डेय मेहनती पत्रकार हैं.

हरियाणा न्यूज़ से प्रोग्राम प्रोड्यूसर मनीषा ने इस्तीफा दे दिया है. वे हरियाणा न्यूज़ में 2 साल से थीं. वे नई पारी जनता टीवी के साथ शुरू करेंगे. चर्चा है कि रन डाउन प्रोड्यूसर जय प्रकाश शर्मा उर्फ जेपी भी जल्द चैनल को अलविदा कहने वाले हैं.

पंजाब के बरनाला में हिमांशु दुआ को दैनिक भास्कर बठिंडा के संपादक नरिंदर शर्मा ने बाहर निकाल दिया. उनके स्थान पर चेतन शर्मा को जिला प्रभारी बना दिया है. हिमांशु दुआ को दैनिक सवेरा जालंधर के मुख्य संपादक शीतल बिज ने बरनाला कार्यालय में बिठा दिया है.

खबर लखनऊ से है. जागरण ग्रुप के आई नेक्स्ट अख़बार को झटका लगा है. 6 साल तक आई नेक्स्ट को अपनी सेवाएं देने वाले सैयद यासिर रजा ने इस्तीफा दे दिया है. रजा के लखनऊ में ही अमर उजाला ज्वाइन करने की खबर है. रज़ा 5 साल तक आईनेक्स्ट में अकेले ब्यूरो की ज़िम्मेदारी संभाल चुके हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन