Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

चैनल हेड राहुल महाजन हुए कार्यमुक्त!

‘इंडिया डेली 24×7’ के एडिटर-इन-चीफ पद से दिया इस्तीफा

हिंदी न्यूज चैनल इंडिया डेली 24×7 के एडिटर-इन-चीफ राहुल महाजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस चैनल को जून 2024 में जॉइन किया था। उनके इस्तीफे की वजह और भविष्य की योजनाओं के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि इंडिया डेली लाइव चैनल बिकने वाला है।

राहुल महाजन इससे पहले दूरदर्शन में कंटेंट ऑपरेशंस के हेड के रूप में कार्यरत थे। उन्हें यह जिम्मेदारी सितंबर 2020 में सौंपी गई थी। इससे पहले वे राज्यसभा टीवी (RSTV) में एडिटर-इन-चीफ के रूप में काम कर चुके हैं।

तीन दशक से ज्यादा का मीडिया अनुभव रखने वाले राहुल महाजन ने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस से की थी। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज, आजतक, स्टार न्यूज और न्यूज24 जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी भूमिका निभाई। वे प्रसार भारती में कंसल्टिंग एडिटर भी रह चुके हैं और करीब 12 वर्षों तक संसद की रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शिमला निवासी राहुल महाजन ने हिमाचल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन