Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राजस्थान पत्रिका में बड़ा फेरबदल: अमित बाजपेई कार्यमुक्त, विजय चौधरी मध्य प्रदेश से जयपुर स्थानांतरित, कई अन्य बदलाव

राजस्थान पत्रिका समूह में बड़े पैमाने पर संपादकीय फेरबदल किए गए हैं। इस बदलाव के तहत राजस्थान पत्रिका और पत्रिका अखबार के स्टेट एडिटर्स व एडिटर्स को बदला गया है।

राजस्थान के स्टेट एडिटर अमित बाजपेई अपने पद से हट गए हैं और पत्रिका समूह ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अमित अजमेर के निवासी हैं और निजी कारणों से इस्तीफ़ा दिया है।

इसी तरह, मध्य प्रदेश के स्टेट एडिटर विजय चौधरी को भी वहां से हटा दिया गया है और अब उन्हें जयपुर भेजा गया है। दोनों संपादक लंबे समय से अपने-अपने पदों पर कार्यरत थे।

इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ के स्टेट एडिटर पंकज श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश पत्रिका का नया स्टेट एडिटर नियुक्त किया गया है। पंकज इससे पूर्व भोपाल संस्करण के संपादक भी रह चुके हैं।

इंदौर पत्रिका के एडिटर गोविंद ठाकरे को छत्तीसगढ़ भेजा गया है, जहां वे पंकज श्रीवास्तव की जगह स्टेट एडिटर का कार्यभार संभालेंगे।

इसी क्रम में, ग्वालियर पत्रिका के एडिटर नितिन त्रिपाठी को भी उनके पद से हटाकर छत्तीसगढ़ के एक छोटे संस्करण में भेजा गया है।

अगर उपरोक्त सूचनाओं में कोई फैक्चुअल मिस्टेक हो तो फौरन सूचित करें- [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. rakeshkumar

    June 24, 2025 at 4:41 pm

    सुना है किसी स्टेट एडिटर ने एक टिप्पणी लिखी थी। इसके बाद बड़े अखबार के सरकारी विज्ञापन बंद हो गए। फिर स्टेट एडिटर के इस्तीफा देने के बाद वह चालू भी हो गए। अखबार के इस स्टेट एडिटर के जाने के साथ ही संपादकीय विभाग के मठाधीश का कांटा भी निकल गया। यह मठाधीश अखबार को समाप्त करने पर तुला है। पब्लिक सब जानती है…समझे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन