Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रजत राय और नईम अंसारी ने मेल टुडे छोड़ा, कैमरामैन संदीप तिवारी को सेलरी दिए बिना निकाला

इंडिया टुडे ग्रुप के अखबार मेल टुडे से रिपोर्टर रजत राय और फोटोग्राफर नईम अंसारी ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों का कहना है कि रजत राय ने हिंदुस्तान टाइम्स ज्वाइन किया है. वे बरेली आफिस में अपनी सेवाएं देंगे. बरेली आफिस में अभी तक कार्यरत मनीष मिश्रा का तबादला एचटी के लखनऊ आफिस किया गया है. नईम अंसारी के बारे में जानकारी मिली है कि इन्होंने आउटलुक ज्वाइन कर लिया है.

कैमरामैन संदीप तिवारी सेलरी न मिलने से परेशान हैं. पता चला है कि संदीप पहले सनातन टीवी के कैमरामैन थे. वे इससे पहले सुदर्शन न्यूज़, सारथी टीवी, टीवी100 में रह चुके हैं. जब सनातन बंद हो गया था तो इसके मालिक ने संदीप को एबी स्टार न्यूज यूट्यूब चैनल में काम करने के लिए भेज दिया जिसे मनोज डुमरा चलाते थे. यहां लोकेश शर्मा सीईओ के रूप में काम करने आए. संदीप कैमरामैन बनाए गए. इन्हें ज्वाइन कराने के बाद सीधे कुम्भ भेजा गया जहां 42 दिन तक खूब मेहनत से सबने काम किया. इनके पास ना रहने की सुविधा थी और न खाने की. ये सब कुछ लोकेश ने मैनेज किया. आखिरी के 2 दिन में ऑफिस से आशु पाल आये डॉक्यूमेंट्री शूट करने के लिए बोला. बाद में खराब काम का बहाना बना कर आशु ने अब तक किए गए काम की सेलरी दिए बिना ही निकाल दिया. आशु पाल खुद को एबी स्टार का क्रिएटिव हेड बताता है. मनोज डुमरा ने भी सेलरी देने से मना कर दिया. इससे कैमरामैन में काफी रोष है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन