Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बनारस के सांध्य दैनिक ‘गांडीव’ के संपादक राजीव अरोड़ा का निधन

बनारस से लंबे समय से छपने वाले सांध्य दैनिक गांडीव के संपादक राजीव अरोड़ा के बारे में सूचना आ ही है कि उनका निधन हो गया है. वे काफी दिनों से वो बीमार थे. मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी से प्रकाशित गांडीव के संपादक राजीव अरोड़ा के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया.

राजीव अरोड़ा का निधन शनिवार की सायं 4 बजे उनके मलदहिया स्थित नील काटेज आवास पर हुआ. राजीव अरोड़ा की उम्र 65 वर्ष थी. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी राजीव अरोड़ा के देहावसान को पत्रकारिता जगत के लिए क्षति बताया है.

स्वतन्त्रता सेनानी पिता डॉ भगवान दास अरोड़ा द्वारा शुरू किए गए अखबार गाण्डीव को चरम पर पहुंचाने वाले राजीव अरोड़ा अपनी मूल्यपरक पत्रकारिता के लिये पहचाने जाते रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से प्रकाशित सांध्य हिन्दी दैनिक गांडीव के पूर्व सम्पादक राजीव अरोड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है. उन्होंने पत्रकारिता के आदर्शों और मूल्यों को कायम रखा. पत्रकारिता जगत में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा.

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए राजीव अरोड़ा के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. राजीव अरोड़ा के निधन पर राज्यमंत्री डॉ नीलकण्ठ तिवारी और सपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज राय धूपचण्डी ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=02BGy21-874

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन