Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘मैं पत्रकार हूं, तुम लोगों को पकड़वा दूंगा’ कहने पर बदमाशों ने राजेन्द्र काण्डपाल की हत्या कर दी थी

गाज़ियाबाद। पिछले साल मार्च में पत्रकार राजेन्द्र काण्डपाल की हत्या का खुलासा करते हुए थाना इंदिरापुरम पुलिस ने जयपुरिया मॉल बीकानेर रेस्टोरेंट के सामने से एक बदमाश हसमुददीन (पुत्र कमरूददीन निवासी ग्राम कल्लूगढ़ी नई मस्जिद के सामने डासना थाना मसूरी जनपद गाज़ियाबाद) को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से थाना इन्दिरापुरम से संबंधित मृतक राजेन्द्र काण्डपाल से लूटा गया सैमसंग का टैब बरामद हुआ।

पूछताछ पर उक्त बदमाश ने बताया कि यह मोबाइल फोन मैंने लालच में आकर इरफान, युसुफ, शाहरूख, सुशील उर्फ सुनील से लिया था. यह सभी शातिर किस्म के बदमाश हैं जो रात्रि मे ऑटो में अकेली सवारी को बैठाकर उनके साथ लूटपाट करते हैं. सवारी के विरोध करने पर उसे जान से मारकर हत्या कर देते थे. यह मोबाइल फोन भी एक व्यक्ति से करीब 11 माह पूर्व यूपी गेट से बैठाकर रास्ते में उससे लूट लिया था. जब राजेन्द्र काण्डपाल ने लूट का विरोध किया तथा बताया कि मैं पत्रकार हूँ और तुम लोगों को पकड़वा दूँगा तब इन्हीं बदमाशों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी तथा शव को सेक्टर 5 व 6 वैशाली की ग्रीन बैल्ट मे फेंक दिया था. बदमाश इरफान, युसुफ, शाहरूख, सुशील उर्फ सुनील जो इस समय थाना गलशहीद जनपद मुरादाबाद से 17 ऑटो लूट के साथ पकड़े गये थे तथा वर्तमान समय में जिला कारागार मुरादाबाद मे निरुद्ध हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन