Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

चीफ रिपोर्टर राजेन्द्रसिंह देणोक पर देर रात जानलेवा हमला

राजस्थान पत्रिका के पाली संस्करण में चीफ रिपोर्टर राजेन्द्रसिंह देणोक पर सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि देणोक को बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया.

राजस्थान पत्रिका के पाली संस्करण में चीफ रिपोर्टर राजेन्द्रसिंह देणोक पर सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि देणोक को बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया.

एक शादी समारोह में शरीक होने के बाद मीडियाकर्मी देणोक रात साढ़े बारह बजे अपनी बाइक पर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान कृषि मंडी के पास कार में आए चार बदमाशों ने उन पर सरियों से हमला कर दिया. इस पर देणोक ने भाग कर कृषि मंडी में छुपकर अपनी जान बचाई. आरोपी जब मौके से भाग गए तो देणोक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी.

इस पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे तथा उन्हें बांगड़ अस्पताल पहुँचाया, जहाँ ट्रोमा वार्ड में उनका उपचार चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी भी अस्पताल पहुंचे तथा घटना पर रोष जताया.

दो दशकों से देश के प्रतिष्ठित अख़बार राजस्थान पत्रिका में वे सेवा दे रहे है. जालोर सहित कई जिला मुख्यालय में ब्यूरो चीफ रहे. बीकानेर संस्करण में चीफ रिपोर्टर रह चुके हैं. देणोक पर हमले से पत्रकार जगत में रोष है. आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठोड़ ने बताया कि जयपुर में गृहमंत्री से पत्रकारों का दल मिल कर ज्ञापन दे रहा है.

वरिष्ठ पत्रकार पर अज्ञात लोगों द्वारा किये गए हमले की जब परिजनों को खबर पता चली तो वो हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी पहुंचे जहाँ पर कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला. मीडियाकर्मियों के फोन करने के काफी देर बाद पुलिस अस्पताल पहुंची. इतनी बड़ी घटना की पुलिस बेहद सुस्त गति से जांच कर रही है. इससे पत्रकारों में डर के साथ रोष बढ़ रहा है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन