Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राजेन्द्र द्विवेदी ने संपादक पद छोड़ा, उस्मान सिद्दीकी न्यूज24 पहुंचे, शाहनवाज़ अली बने शाह टाइम्स के ब्यूरो चीफ

लखनऊ से खबर है कि राजेन्द्र द्विवेदी ने खुद को वायस आफ लखनऊ अखबार से कार्यमुक्त कर लिया है. राष्ट्रीय सहारा लखनऊ के यूनिट पद से हटाये जाने के बाद वायस आफ लखनऊ के ग्रुप एडीटर बने राजेन्द्र द्विवेदी ने अब वायस आफ लखनऊ को भी अलविदा कह दिया है. सूत्रों का कहना है कि श्री द्विवेदी फिलहाल इंग्लैंड में अपने बेटे के यहां जा रहे हैं. वहां से लौट कर नई पारी की शुरुआत करेंगे. सूत्रों के मुताबिक राजेद्र द्विवेदी के अनुरोध पर प्रबंधन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

उस्मान सिद्दीकी ने न्यूज24 के नोएडा आफिस में बतौर रिपोर्टर / प्रोड्यूसर ज्वाइन किया है. उस्मान सहारा समय, समाचार प्लस, APN न्यूज़ और इंडिया वायस में काम कर चुके हैं. उस्मान प्रतिभावान पत्रकार हैं और सामयिक मुद्दों पर लगातार लिखते पढ़ते रहते हैं. वे न्यूज24 में फिलहाल आउटपुट के हिस्से होंगे.

शाहनवाज़ अली बने शाह टाइम्स मुज़फ्फरनगर ब्यूरो चीफ. वे डेढ़ दशक से पत्रकारिता में हैं. वे शामली और मुज़फ्फरनगर में दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिंदुस्तान, नेशनल दुनिया आदि अखबारों के ब्यूरो में बतौर सब एडिटर, सीनियर सब एडिटर काम कर चुके हैं. शाहनवाज़ अली ने अब दैनिक शाह टाइम्स में बतौर ब्यूरो चीफ मुज़फ्फरनगर का पदभार संभाल लिया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन