Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दु:खद समाचार- ईटीवी के पुराने कैमरामैन साथी राजेश राजू भाई साथ छोड़ गए!

पीयूष त्रिपाठी-

आज एक दुखद समाचार मिला… ईटीवी के पुराने साथी कैमरा पर्सन राजेश कुमार राजू भाई हम सब का साथ छोड़ गए। Rajesh Raju भाई से पहली बार 2007 में प्रयागराज कुम्भ में मुलाकात हुई थी जहां वह बनारस से राजीव कमल भाई के साथ पहुंचे थे और मैं लखनऊ से पहुंचा था।

हम सबको ईटीवी की ओर कुम्भ की कवरेज के लिए भेजा गया था। राजेश भाई हमेशा शांत रहते थे। कुम्भ खत्म होने के बाद मैं लखनऊ लौट आया और राजीव भाई शायद हैदराबाद लौट गए थे। राजेश भाई वापस बनारस चले गए।

कुछ दिन बाद राजेश भाई ट्रांसफर हो कर ईटीवी के लखनऊ दफ्तर आ गये। वहां लम्बे समय तक हमलोग साथ में काम करते रहे। बाद में वह दूसरे चैनल में चले गए तो मुलाकातें भी कम हो गई। आज दिन में पता चला कि राजेश भाई नहीं रहे। यह भी पता चला कि करीब एक माह से बीमार थे और विवेकानन्द अस्पताल में भर्ती थे।

इधर बहुत दिनों से मिल नहीं पाया था राजेश भाई से और अब कभी मुलाकात होगी भी नहीं। ईश्वर राजेश भाई की आत्मा को शांति दे

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन