Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

धार्मिक आयोजन में अश्लीलता की खबर चलाने पर भारत 24 के रिपोर्टर को गोली मारने की धमकी

देश के विभिन्न राज्यों में पत्रकारों पर हमले-मुकदमों की कड़ी में ताजा मामला झारखंड के बोकारो से सामने आया है। जहां बार बालाओं के साथ नाबालिग बच्चों के नाचने व अश्लीलता परोसने की खबर दिखाना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। आयोजन कर्ता ने पत्रकार को न सिर्फ मारा पीटा बल्कि सरेआम गोली मारकर जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

पूरा मामला बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र का है, यहां राष्ट्रीय न्यूज चैनल भारत 24, एवम बिहार झारखंड रीजनल चैनल साधना न्यूज के रिपोर्टर राकेश शर्मा को शुक्रवार रात, 3-3 मोटरसाइकिल से 10 से 12 की संख्या में आए लोगों ने घर के पास घेर लिया। ये घटना तब हुई जब राकेश शर्मा घर के बाहर बैठे हुए थे, तभी उनमें से कुछ ने राकेश शर्मा का जबरन कॉलर पकड़ लिया और मारपीट करते हुए सरेआम गोली मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद कहा कि सुधर जाओ नहीं तो स्वर्ग सिधारना पड़ेगा, बहुत आया है खबर दिखाने वाला…सीधे गोली मारेंगे। इसके बाद राकेश शर्मा ने पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार को टेलीफोनिक सूचना दी, साथ ही थाने जाकर सूचना भी दर्ज कराई।

राकेश के मुताबिक, 16 नवंबर की रात बुंडू पंचायत मठ टोला स्थित गागी टांड में लक्ष्मी पूजा समापन के अवसर पर आयोजन कर्ताओं द्वारा देर रात तक बार बालाओं द्वारा अश्लीलता परोसी जा रही थी, जिसमें नाबालिग बच्चों को ठुमके लगाते हुए चैनल पर प्रसारित किया। इस खबर के बाद आयोजन कर्ता 10 -12 लडको के साथ आया और गाली गलौज करते हुए कॉलर मारपीट करने के बाद गोली मारकर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन