Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

स्व.रमेश पासवान स्मृति पत्रकारिता सम्मान (द्वितीय) 2023 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

औद्योगिक अंचल कोरबा के एक अत्यंत महत्वपूर्ण ऊर्जावान पत्रकार रमेश पासवान की जन्म जयंती है. रमेश पासवान ने छत्तीसगढ़ के कोरबा अंचल में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी। उन्होंने दैनिक पत्रिका, नवभारत, हरिभूमि, देशबंधु, कोरबा कोबरा और वीर छत्तीसगढ़ समाचार पत्रों में लगभग तीन दशक तक अपनी सेवाएं दी थीं।

पत्रकार रमेश पासवान का विगत दिनों असामयिक निधन हो गया था. उनके साथ पत्रकारिता के सहयोगी, पारिवारिक मित्र सुरेशचंद रोहरा, संपादक, दैनिक लोक सदन (रायपुर कोरबा संस्करण) ने आज उनकी जन्म जयंती के अवसर पर घोषणा की है कि भाई रमेश पासवान के पत्रकारिता योगदान को जन जन तक पहुंचाने के लिए उनके सम्मान में ‘रमेश पासवान स्मृति सम्मान ‘ दैनिक लोक सदन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रथम वर्ष 20-22 में इसका आगाज किया गया और अंचल के पत्रकार सुखसागर मन्नेवार को सम्मानित किया गया था।

संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने बताया इसके अंतर्गत प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी महत्वपूर्ण पत्रकार को उनकी बेहतरीन जनहितकारी रिपोर्टिंग के आधार पर ₹10000 की राशि एवं सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है.

आगामी 30 नवंबर 2022 तक युवा पत्रकार स्वयं अपनी रिपोर्टिंग रिपोर्ट दो प्रतियों में प्रेषित कर सकते हैं अथवा कोई भी पत्रकार अथवा व्यक्ति/ संस्थान किसी भी युवा पत्रकार की रिपोर्टिंग की प्रविष्टि उनके नाम, परिचय, संपर्क एवं सहमति के साथ पुरस्कार हेतु प्रेषित कर सकते हैं.

अधिक जानकारी हेतु इच्छुक जन इस ईमेल [email protected] का उपयोग कर सकते हैं. यह सम्मान राशि प्रत्येक वर्ष एक समारोह आयोजित करके प्रदान किया जाता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Pooja Sharma

    November 8, 2022 at 8:21 am

    लेकिन यह रिप्लाई करना कहा पर है
    कौनसी वेबसाइट पर करना है यह भी बताया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन