Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

TV9 के नए मालिक रामेश्वर राव के घर-दफ़्तर पर आयकर छापे

क्या टीवी9 ग्रुप में हवाला के ज़रिए पहुंचा ब्लैक मनी? तेलंगाना सीएम केसीआर के करीबी माने जाने वाले रामेश्वर राव के घर और दफ्तर में आयकर विभाग का छापा। रामेश्वर राव रियल एस्टेट फर्म ‘माय होम’ के मालिक हैं और मुख्यमंत्री केसीआर के दाहिना हाथ माने जाते हैं।

‘माय होम’ ग्रुप का नाम हाल ही में सुर्खियों में आया था। इस ग्रुप पर किसानों की ज़मीन हड़पने के आरोप भी किसानों ने लगाए थे लेकिन राव के मुख्यमंत्री केसीआर के नजदीकी होने के चलते किसानों के इन आरोपों को अनसुना कर दिया गया।

आज सुबह करीब साढ़े सात बजे से जारी इन आयकर विभाग के छापों के तार टीवी9 ग्रुप की डील और पूर्व सीइओ रवि प्रकाश को ज़बरन पद से हटाने के मामले से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। दरअसल टीवी9 ग्रुप से अलग होने के बाद रवि प्रकाश ने आरोप लगाए थे कि मीडिया में रामेश्वर राव की बैक डोर एंट्री हो रही है और 220 करोड़ रुपए हवाला के जरिए इधर से उधर किए गए। रवि प्रकाश ने मीडिया में रामेश्वर राव की इस चालाकी भरी बैक डोर एंट्री को लेकर कई बार चर्चा भी की थी। साथ ही उनका आरोप ये भी था कि उनके खिलाफ जो मामले दर्ज कराए हैं, वे उनको इस डील के बारे में खुलासा करने से रोकने के लिए कराए गए। उनका ‘मीडिया बनाम माफिया’ नारा फिलहाल तेलुगू भाषी राज्यों में काफी चलन में है।

रामेश्वर राव का आलंद मीडिया , गलत तरीके से लगभग हर चैनल पर कंट्रोल रखता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्यधारा का मीडिया और बड़े न्यूज़ चैनल इस पूरे मामले को नज़रअंदाज करके चल रहे हैं। TV9 में रामेश्वर राव की 58% हिस्सेदारी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन