Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत का नया शो, जयदीप शुक्ला टीवी टुडे पहुँचे!

इंडिया न्यूज पर वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत नया कार्यक्रम लेकर आए हैं. इस कार्यक्रम का नाम है – ‘ये जो जिंदगी है.’

इंडिया न्यूज के एडिटर इन चीफ राणा यशवंत के इस खास शो के पहले मेहमान उपन्यासकार और कवि नीलोत्पल मृणाल रहे.

कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ पत्रकार ने कहा- खबरों की दुनिया में इंडिया न्यूज नए प्रयोग कर रहा है. रविवार से शुरू हुए साप्ताहिक शो- ‘ये जो जिंदगी है’, एकरसता और शोर-शराबे से दूर, दर्शकों में नयापन, ताजगी और सार्थकता भरेगा. समय नोट कर लीजिए, रविवार रात 10 बजे- इंडिया न्यूज पर.


पत्रकार जयदीप शुक्ला को लेकर खबर है कि उन्होंने टीवी टुडे समूह के दिल्ली दफ्तर में नियुक्त किया गया है. उन्हें आजतक में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर जिम्मेदारी सौंपी गई है.

वर्ष 2019 में आजतक से जुड़े शुक्ला अब तक मुंबई में एंटरटेनमेंट प्रोड्यूसर थे. इससे पहले वह इंडिया टीवी में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. इसके अलावा वह लाइव इंडिया और डीडी न्यूज जैसे संस्थानों में भी कार्यरत रह चुके हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन