Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

रणबीर कपूर ने मीडिया वालों को गालियां दी, पर्स और कैमरा छीना

रणबीर कपूर प्रेमिका कैटरीना कैफ के साथ नए मकान में शिफ्ट हुए हैं. उनके बारे में जानकारी पाने के लिए मीडिया बेचैन है. रणबीर कपूर का जब सामना पत्रकारों से हुआ तो रणबीर ने गालियां दी और कैमरे-पर्स छीन लिए. गौरतलब है कि पिछले दिनों जब एक टीवी चैनल का पत्रकार रणबीर कपूर को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उनके नए घर के सामने जा पहुंचा, तो रणबीर का कुछ दूसरा ही रूप उनके सामने आया. दरअसल यहां पत्रकार रणबीर कपूर की एक झलक अपने कैमरे में उतारने के लिए घंटों से खड़े थे. वहीं उल्टा उन्हें अपने कैमरे को रणबीर कपूर की ही गिरफ्त में देना पड़ गया.

टीवी क्रू के करीबी सूत्रों की मानें तो रणबीर उस समय बहुत ज्यादा गुस्से में थे. मौके पर मीडिया के साथ अपशब्दों का प्रयोग कर उन्‍होंने मीडिया को वहां से भागने पर मजबूर कर दिया. ​सूत्रों की मानें तो जब से रणबीर और कैट ने अपने नए घर में शिफ्ट किया है, तभी से हर कोई उन्हें अपने कैमरे में कैद करने और उनके बारे में जानकारी लेने में अपने-अपने अंदाज में लगा हुआ है. इसके चलते रणबीर कपूर काफी परेशान हो गए हैं. वहीं इसी के चलते बुधवार रात को रणबीर कपूर पत्रकारों पर भड़क गए. इतना ही नहीं जो चीजें रणबीर ने उनसे छीनी हैं, उनमें कैमरा मैन के कैमरे और बटुआ जैसी चीजें भी शामिल हैं.

सूत्रों का यह भी कहना है कि उस वक़्त वह अपने घर में प्रवेश कर ही रहे थे, जब कुछ पत्रकारों ने उन्‍हें फ‍िल्‍माना शुरू कर दिया. ऐसे में रणबीर ने अचानक अपना आपा खो दिया और तेजी से गाली देते हुए उनकी ओर आगे बढ़े. फ‍िर क्‍या था, इसके बाद सभी चैनल क्रू वहां से भागने लगे और रणबीर ने उनका कुछ दूर तक पीछा भी किया. इसके बाद भी जब उन्‍हें कुछ समझ में नहीं आया तो उन्होंने चैनल वालों के कैमरे व अन्य सामान जबरदस्‍ती छीनकर अपनी कार में लेकर चले गए, ​​लेकिन बाद में उन्होंने अपने ड्राइवर से उन्हें बुलाने के लिए कहा और यह कहते हुए माफ़ी मांगी कि यह उनका काम का पहला दिन था

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन