Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बदायूं के पत्रकार रवि का निधन, डाला के पत्रकार कौशल राय पर चली गोली

बदायूं से खबर है कि पत्रकार रवि सक्सेना का निधन हो गया है. रवि सक्सेना बदायूं के युवा और मेधावी पत्रकार थे. उधर, डाला के ‘आज’ अखबार के पत्रकार कौशल राय पर जानलेवा हमला हुआ है. उनकी कार पर अज्ञात स्कार्पियो सवार हमलावरों ने फायरिंग की. हालाकि फायरिंग में वे सुरक्षित बच गये. घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने डाला में जाम लगा दिया. उधर पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार करने का दावा किया है लेकिन हमलावर को कहाँ रखा गया है इसे गोपनीय रखा जा रहा है. डाला पुलिस चौकी में भारी संख्या में पत्रकार जुटे हुए है. पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है.

प्राप्त ख़बरों के अनुसार कौशल राय अपनी पत्नी का इलाज करा ओबरा से वापस जा रहे थे तभी डाला फैक्ट्री के पास स्थित रेलवे क्रासिंग के पास एक स्कार्पियो ने उनकी गाडी रोकने का प्रयास किया. जब उन्होंने अपनी गाड़ी नही रोकी तो स्कार्पियो से उनकी कार पर दो बार फायरिंग की गयी. इसमें वह बाल-बाल बच गये. उसके बाद वे तेजी से डाला चौकी पहुँच घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना के बाद ओबरा, डाला सहित कई जगहों के पत्रकार डाला चौकी पंहुच गये.

गुवाहाटी से खबर है कि असम सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार बोरा को एक महिला पत्रकार पर कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा कथित तौर पर हमला किए जाने की घटना की जांच का जिम्मा सौंपा है. बताया जाता है कि यह कथित हमला 31 जनवरी को पुलिस थाना परिसर में हुआ था. यह महिला पत्रकार बैरकों और पुलिस क्वार्टरों की कथित खस्ता हालत के बारे में फुटेज लेने के लिए, ड्यूटी पर तैनात अधिकारी से अनुमति ले कर परिसर में आई थी. वहीं उस पर कथित तौर पर पुलिस कर्मियों ने हमला किया. 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन