Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भारत रॉ एजेंट विकास यादव को अमेरिका को नहीं सौंपेगा, वजह जानिए!

नितिन त्रिपाठी-

इन दिनों अमेरिका में एफ़बीआई ने पन्नू की हत्या की साज़िश में भारत के विकास यादव, जिन्हें रॉ एजेंट बताया है को दोषी ठहराते हुवे अदालत में उन पर मुक़दमा चलाया है.

अमेरिका ने विकास यादव को अमेरिका सौंपने की माँग की है. अमेरिका दुनिया का दादा बनता है और पूर्व में उसकी सब माँगे मानी जाती रही लीगली / इलेगली भी. यहाँ तक कि भारत में काल सेंटर पर छापा मार उनके मालिकों को अमेरिकन एफ़बीआई गिरफ़्तार कर अमेरिका ले जा कर सजा दिलवा चुकी है. अब जो है सो है, सबको पता है एफ़बीआई / अमेरिकन सरकार पीछे पड़ेगी तो अंतरराष्ट्रीय दबाव में हर देश को झुकना पड़ता है.

पर अब भारत समझदार हो चुका है.

भारत सरकार का कहना है कि विकास यादव अब सरकारी सेवा में नहीं हैं. इसके साथ ही जैसे ही अमेरिका ने विकास यादव पर मुक़दमा चलाने की तैयारी की – भारत में उससे पूर्व ही विकास यादव के एक मित्र ने मुक़दमा लिखवाया कि विकास जो सीआरपीएफ़ अधिकारी थे, रॉ के एजेंट थे, अमेरिका आते जाते रहते थे सरकारी कामों से – उन्हों ने उसका अपहरण कर सोने की अंगूठी, चेन, पचास हज़ार नगदी लूट ली और कहा कि तुम्हारी हत्या कर देंगे. इस तरह से भारतीय दंड संहिता के अनुसार सारे मुक़दमे लग गये विकास पर. और हाँ सीसीटीवी फ़ुटेज भी डिलीट कर दी ताकि कोई सबूत न रहे. विकास को गिरफ़्तार किया गया और वह तीन महीने जेल में रह कर अब जमानत पर हैं.

अब नियमों के अनुसार विकास पर पहले भारत में केस चलेगा. बीस तीस चालीस सौ साल. फिर अगर सजा हुई तो भारत में सजा काटेंगे. यह सब जब हो जाएगा तब अमेरिका प्रत्यर्पण की माँग कर सकेगा.

वर्तमान भारत की अच्छी बात यही है कि इसे कमीनों की भाषा का जवाब उससे दुगिनी कमीनगी से देना आता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन