Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आते ही छाया अरनब का रिपब्लिक टीवी, टीआरपी में नंबर वन बना

टाइम्स नाऊ को नंबर वन बनाए रखने वाले अरनब गोस्वामी जब अपना चैनल रिपब्लिक टीवी लेकर आए तो आते ही छा गए. उनका अंग्रेजी न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी नंबर वन बन गया है टीआरपी में और टाइम्स नाऊ को नंबर दो पर संतोष करना पड़ रहा है. सुभाष चंद्रा का नया शुरू हुआ चैनल सबसे आखिरी पायदान पर है. नंबर तीन पर अंग्रेजी न्यूज चैनल एनडीटीवी है. सीएनएन नंबर चार पर है और इंडिया टुडे नंबर पांच पर.

टाइम्स नाऊ को नंबर वन बनाए रखने वाले अरनब गोस्वामी जब अपना चैनल रिपब्लिक टीवी लेकर आए तो आते ही छा गए. उनका अंग्रेजी न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी नंबर वन बन गया है टीआरपी में और टाइम्स नाऊ को नंबर दो पर संतोष करना पड़ रहा है. सुभाष चंद्रा का नया शुरू हुआ चैनल सबसे आखिरी पायदान पर है. नंबर तीन पर अंग्रेजी न्यूज चैनल एनडीटीवी है. सीएनएन नंबर चार पर है और इंडिया टुडे नंबर पांच पर.

रिपब्लिक टीवी और अरनब की सफलता पर इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम फेसबुक पर कुछ यूं लिखते हैं :

Ajit Anjum : You may love him or hate him, but you can’t ignore him…..यही अर्णब है …पहले ही हफ्ते की रेटिंग में सबको रौंद कर रख दिया …सभी अंग्रेजी चैनल एक तरफ , रिपब्लिक एक तरफ …चार चैनलों की रेटिंग को जोड़ दें तो भी अर्णब का चैनल आगे है…. 52 फीसदी चैनल शेयर के साथ लांचिंग के पहले ही सप्ताह में रिकार्डतोड़ रेटिंग के साथ नंबर वन होने का इतिहास रच दिया अर्णब ने … जितनी गालियां उसके हिस्से है, उतनी ही तालियां ….

जबलपुर के अमित चतुर्वेदी फेसबुक पर अपने अंदाज में विश्लेषण करते हैं, जो इस प्रकार है :

Amit Chaturvedi : अभी बमुश्किल 15 दिन पहले लॉन्च हुए चैनल रिपब्लिक की व्यूअरशिप हिंदुस्तान में दशकों से चल रहे तमाम इंग्लिश चैनलों की कंबाइंड व्यूअरशिप से ज्यादा हो गई है। ध्यान में रखने वाली बात ये है कि रिपब्लिक ने अपने लांच के पहले ही हफ्ते में लालू और शशि थरूर को बेनक़ाब किया। हालाँकि एक अच्छा अखबार या चैनल वो होता है जो सत्ता से जुड़े घोटालों या अव्यवस्थाओं की पोल खोले। देश में कई चैनल और अख़बार सत्ता विरोधी एकसूत्रीय एजेंडा चलाने के बावजूद सत्ता पक्ष से जुड़े किसी घोटाले या किसी गलत नीति को एक्सपोज़ नहीं कर पाए हैं। रिपब्लिक टीवी की ये अभूतपूर्व सफलता ये बताती है कि आज सरकार के तीन साल पूरे होने के बावजूद जनता आज भी विपक्ष से किस क़दर नाराज़ है और सरकार का हनीमून पीरियड ख़तम ही नहीं हो रहा है। पता नहीं सरकार वास्तव में अच्छा काम कर रही है या फिर सेक्युलर राजनीति के दिन पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं?

देखें आंकड़े…

BARC Data: Wk 19’17; 6th May’17 – 12th May’17

15+, HSM

REPUBLIC -51.0

TIMES NOW-25.6

NDTV-6.2

CNN- 6.5

INDIA TODAY-7.6

Newsx – 2.1,

wion-1.0


जानें हिंदी न्यूज चैनलों का हाल…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन