Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार रिज़वान मुस्तफ़ा पर जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज

लखनऊ: वरिष्ठ पत्रकार रिज़वान मुस्तफ़ा पर 13 अक्टूबर की रात लखनऊ के चौक थाने के जौहरी मोहल्ले में जान लेवा हमला उस वक़्त हुआ जब वो अपने भाई वफ़ा अब्बास के साथ आफताबे शरीयत मौलाना कल्बे जवाद नक़वी साहब को एक कार्यक्रम का निमंत्रण देने जा रहे थे।

रिज़वान मुस्तफा के आर्टकिल जदीद मरकज़,जदीद अमल,उर्दू टाइम्स,सहाफ़त,जनसत्ता आदि अखबारों में छपते रहते है. वे इस वक़्त तहलका टुडे ग्रुप और हड़कंप डॉट कॉम के चीफ एडिटर हैं.

सैयद रिज़वान मुस्तफ़ा की तहरीर में क्या कहा गया है-

प्रार्थी देश का शांति प्रिय नागरिक है सेव वक्फ इन्डिया का वाइस प्रेसिडेन्ट, तहलका टुडे का एडीटर है. 13-10-23 की रात्रि 10.45 बजे के आसपास अपने भाई वफा अब्बास (चेयरमैन अम्बर फाउन्डेशन) के साथ आफताबे शरीयत मौलाना कल्बे जवाद नकवी साहब के जौहरी मोहल्ला आवास पर इन्दिरा गाधी प्रतिष्ठान में होने वाले कार्यक्रम का निमन्त्रण पत्र देने जा रहा था। कल्बे आबिद प्लाजा के सामने जैसे ही गाड़ी से उतरा, 7-8 लोग जो पहले से खड़े थे व्यंग्य कर आमादा फौजदारी होकर जान लेवा हमला कर दिया। वफा अब्बास आगे थे। सामने बैठे अकील शम्सी भाई और अन्य लोगों ने आकर जान बचाई। ये सभी जान से मारने की धमकी देते रहे कि निकलो बाहर ठीक कर देंगे, मार डालेंगे। यह लोग असलहा भी लिये थे। इसमें शहजाद आब्दी जो जाफरिया कालोनी ठाकुरगंज थाने का निवासी और हिस्ट्रीशीटर है और सैयद हैदर अब्बास उर्फ बाबर पुत्र मो० सगीर 178/37 मकबरा गोलागंज लखनऊ थाना वजीरगंज का निवासी है, को मैं पहचानता हूँ।

इसके बाद ये लोग मौलाना जवाद साहब के घर गये। कार्ड देकर पूरी बात बताई तो वह काफी दुखी हुए और अराजकतत्वों से नाराजगी व्यक्त किया। जब ये लोग बाहर निकले तो दूसरी तरफ होटल की तरफ से खड़े होकर अराजकतत्व गाली गलौज और व्ंयग्य करते रहे। ये लोग किसी तरह से वहां से जान बचाकर निकले। पूरे मामले की गम्भीरता को देखते हुए कड़ी कार्यवाही करने की मांग की थी। इस पर पुलिस ने कोतवाली चौक में दर्ज 0234/2023 धारा 147, 323,352,504,506 में दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्रेस फाउंडेशन ट्रस्ट समेत पत्रकार एसोसिएशन समेत कई संगठनों और अंजुमनों समेत सम्भ्रांत नागरिकों ने इस घटना की निंदा कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. धीरेन्द्र कुमार

    October 15, 2023 at 11:40 pm

    गुंडों पर तुरंत कार्यवाही हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन