Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आरओ/एआरओ 2023 परीक्षा पेपर लीक में केस दायर

सीजेएम लखनऊ कोर्ट ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा आरओ/एआरओ 2023 परीक्षा के पेपर लीक के संबंध में एफआईआर दर्ज किए जाने विषयक 156(3) सीआरपीसी के प्रार्थना पत्र पर प्राथमिक सुनवाई करते हुए 29 फरवरी को अगली सुनवाई की तिथि नियत की है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि इस परीक्षा के संबंध में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वयं गड़बड़ी की बात स्वीकार की है किंतु अब तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गयाअगली सुनवाई है.

उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में अनेक ऐसे सबूत प्राप्त हुए हैं जिनको देखने से परीक्षा से पूर्व ही पेपर आउट हो जाने के बात स्थापित होती दिख रही है. परीक्षा के पहले और परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र तथा उनके उत्तर व्हाट्सएप पर सर्कुलेट होते दिखे. कई लोग खुलकर कह रहे हैं कि उन्हें परीक्षा के पहले उत्तर प्राप्त हुए थे.

अमिताभ ठाकुर ने कई व्हाट्सएप ग्रुप और कुछ मोबाइल नंबरों के उल्लेख किए हैं जिन पर प्रश्न और उत्तर सर्कुलेट होते दिख रहे हैं. उन्होंने विशेष कर मोबाइल नंबर 7390980191 का उल्लेख किया है, जिसके द्वारा कुछ दिन पूर्व ही उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती मामले में भी 8 लाख रुपए लेकर भर्ती कराए जाने के संबंध में लोगों से संपर्क किया जा रहा था.

थाना हजरतगंज और पुलिस कमिश्नर लखनऊ द्वारा एफआईआर नहीं दर्ज नहीं करने पर अमिताभ ठाकुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन