Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भतीजे के घर FBI की रेड को भी अडानी ने निवेशकों से छुपा लिया!

सौमित्र रॉय-

र्श से फर्श तक पहुंचने में बस एक रात की ही बात होती है। खासकर, अगर आपने चोरी की हो। जी20 में ऊंची–ऊंची फेंककर आए महामानव का मुंह एक ही रात में काला हो गया है। उसके मालिक गौतम अदानी को अमेरिकी अभियोजकों ने चोर ठहराया है।

मार्च 2023 में एफबीआई ने गौतम अदानी के भतीजे सागर अदानी के घर पर रेड डाली थी। वहां कुछ उपकरण भी बरामद हुए थे।

अदानी लाला ने होशियारी दिखाते हुए निवेशकों से इस जांच को छिपाया। उधर, अपना महामानव अदानी के लिए विदेश में घूमकर दलाली करता रहा। अब, अमेरिका के सेबी ने यह विज्ञप्ति जारी की है।

आरोप है कि लाला ने अदानी ग्रीन और अज्यूर पावर के लिए अमेरिकी निवेशकों से 175 मिलियन डॉलर (2200 करोड़) वसूले। यह पैसा अमेरिकी अफसरों को प्रोजेक्ट पाने के लिए घूस देने के काम आ रहा था।

आरोप पत्र में सागर अदानी का भी नाम है और अदानी के 7 अफसरों का भी। यही गुजरात मॉडल की घूसखोरी बीते 10 साल के मोदी राज में स्थापित प्रक्रिया बन गई है। अदानी इसी के आधार पर अर्श तक पहुंचा है।

यह काला धन बीजेपी के लिए सरकार बनाने और गिराने के काम आता है। जी20 में भूख, गरीबी और अपने 5 किलो अनाज योजना की तारीफ कर आया महामानव भारत में घूसखोरी और कालेधन पर अब चुप है।

उसके ही घर में पार्टी के आला नेता वोट खरीदते नकदी के साथ रंगे हाथ पकड़े गए हैं। ये भी अदानी का ही गुजरात मॉडल है।

भारत की न्यायपालिका के पास इस घोटाले को देखने–सुनने के लिए वक्त नहीं है। सेबी जैसी अर्धन्यायिक संस्था की मुखिया माधवी पुरी बुच अदानी लाला की नौकर हैं।

अदानी लाला सबके मालिक हैं। इसे नरेंद्र मोदी एक हैं तो सेफ हैं बताता है। असल में, ये एक ही अनेक है। रावण की तरह।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन