Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

दिक्कत कोई नहीं… अपने ही इस ट्वीट को लेकर ट्रोल हो रहीं सागरिका घोष

साहित्यकार अशोक पांडेय ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘सागरिका घोष को राज्यसभा सीट मिलने से पत्रकार बिरादरी इतनी नाराज़ क्यों है? मैं तो ख़ैर कभी पत्रकार रहा नहीं तो कोई निजी संपर्क भी नहीं है, लेकिन पढ़ी लिखी ख़ुदमुख़्तार महिला हैं। राज्यसभा में होंगी तो कुछ ढंग की ही बात करेंगी। जिस तरह के लोग वहाँ जा रहे हैं, कइयों से बेहतर होंगी। और पत्रकार पहले भी रहे ही हैं राज्यसभा में, इनके होने से क्या समस्या है!’

अशोक पांडेय के इस ट्वीट पर प्रशांत सिंह नाम के यूजर ने सागरिका का एक पुराना ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘एक वजह यह भी है.’

दरअसल, सागरिका ने 13 मार्च 2028 को 3:00 बजे एक ट्वीट कर कहा था कि, ‘मैं किसी भी राजनीतिक दल से कभी भी आरएस टिकट या पीएस टिकट या सीएस टिकट स्वीकार नहीं करूंगी, सर.. मैं आपको लिखित रूप में दे सकती हूं और आप इस ट्वीट को सहेज सकते हैं.’

सागरिका ने यह टिप्पणी अजय खंडेलवाल नाम के व्यक्ति के ट्वीट को टैग कर की थी. जिसे लेकर शायद अब लोग सवाल उठा रहे हैं. कि आखिर क्यों सागरिका अपने कथन से पलट गईं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन