Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राष्ट्रीय सहारा अखबार में कई संपादकों के बदलने की चर्चा, जानिए कौन कहां गया

राष्ट्रीय सहारा अखबार से सूचना आ रही है कि यहां के कई संपादकों को बदल दिया गया है. राजीव सक्सेना की जगह नेशनल एडिशन का संपादक मनोज तोमर को बनाए जाने की खबर है. मनोज तोमर इससे पहले लखनऊ संस्करण के स्थानीय संपादक हुआ करते थे और उनके परफारमेंस को देखते हुए उन्हें नेशनल एडिशन का संपादक बना दिया गया है. राजीव सक्सेना के बारे में चर्चा है कि उन्हें सलाहकार के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं दयाशंकर राय के बारे में खबर है कि उन्हें राष्ट्रीय सहारा पटना के स्थानीय संपादक पद से हटाकर लखनऊ भेज दिया गया है. दयाशंकर राय लखनऊ में लंबे समय तक रहे हैं और उनका परिवार भी लखनऊ में रहता है इसलिए उनके खुद के अनुरोध पर उन्हें लखनऊ भेजे जाने की बात है. दयाशंकर राय को लखनऊ में संपादक का पद नहीं मिला है. वे स्टेट लेवल के एडिटोरियल कार्यों में हाथ बटाएंगे और यूपी हेड योगेश मिश्र को रिपोर्ट करेंगे. वहीं पटना का नया आरई मिथिलेश सिंह को बनाए जाने की खबर है जो अभी तक नोएडा में डाक डेस्क के इंचार्ज हुआ करते थे.

एक चर्चा ये भी है कि विनोद रतूड़ी जो दिल्ली एडिशन के स्थानीय संपादक हैं, उन्हें देहरादून एडिशन का स्थानीय संपादक बनाकर भेजा जा रहा है. उधर, राष्ट्रीय सहारा लखनऊ के यूनिट हेड मुनीश सक्सेना को प्रमोट करके दिल्ली भेजा गया है और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए नेशनल बिजनेस सपोर्टिंग टीम का हेड बनाया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन