Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

गरिमा सिंह सहारा से जुड़ीं, तीन रीजनल चैनलों का प्रभार मिला

Sanjay Dwivedi : बधाई और शुभकामनाएंः टीवी पत्रकार गरिमा सिंह को सहारा मीडिया के तीन चैनलों सहारा समय राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर का प्रमुख बनाया गया है।

हाल तक अंग्रेजी दैनिक ‘कैपिटल पोस्ट’ की संपादक रहीं गरिमा सिंह 15 वर्षों से मीडिया में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण से अपनी पत्रकारिता का प्रारंभ करने वाली गरिमा लाइव इंडिया, पी 7 न्यूज, नेटवर्क 18, समाचार प्लस और जी न्यूज के साथ काम कर चुकी हैं। वे एक अच्छी साक्षात्कारकर्ता और संपादक हैं। खबरों की दुनिया के साथ उनका कविताओं से भी रिश्ता है।
नई जिम्मेदारी पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं गरिमा जी।

Aalok Shrivastav‎ : मंज़िलें क्या हैं, रास्ता क्या है, हौसला हो तो फ़ासला क्या है. Garima, Professional life में आया ‘ठहराव’ हमें अक्सर डराता है, कभी कभी असुरक्षित भी कर देता है. लेकिन ग़ौर करें तो उसी ठहरे हुए समय के छोर पर ये विश्वास भी जागृत रहता है कि- “यह भी वक़्त है, गुज़र जाएगा.”

…ख़ुशी है कि तुमने अपने भीतर उस विश्वास को हमेशा क़ायम रक्खा. उसी ठहरे हुए समय में जिस धैर्य और मेहनत से तुमने अपने आपको जिन चुनौतियों के लिए तैयार किया, उसी का पारितोषिक है यह नया और बड़ा दायित्व. आओ और फिर छा जाओ… तुम्हें; मेरी ओर से अनंत शुभकामनाएँ

पत्रकार और शिक्षक संजय द्विवेदी और आलोक श्रीवास्तव की फेसबुकी टिप्पणियां.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Shailendra Jha

    December 21, 2019 at 1:00 pm

    This is one only channel not three separate. Only one channel caters these all states.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन