Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

समाचार प्लस राजस्थान ने पूरा किया एक साल

vlcsnap-2014-08-09-17h13m26s251 640x480

समाचार प्लस राजस्थान के शानदार एक साल…सुधी दर्शकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को ढेरों बधाईयां। एक साल के इस बेमिसाल और शानदार सफर में आप सभी का प्यार, सहभागिता और निष्ठा ही हमारी बेशकीमती धरोहर है। हम अपनी इसी पूंजी के साथ सफलता के नए आयाम स्थापित करना चाहते हैं। इस ‘नए आयाम’ शब्द के मायने गूढ़ हैं…इस शब्द के जरिए हम सभी को नई चुनौतियां या कहें नए अवसर दिखने चाहिए, ज्यादा जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए, नई ऊर्जा से संचारित और संचालित होना चाहिए।

मैं इस मौके पर हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणापुंज उमेश सर के अटूट विश्वास का भी आभारी हूं। साथ ही इस मार्गदर्शन और प्रेरणा का सदा आकांक्षी भी हूं। सदा सकारात्मक सोच के लिए मैं अपने मैनेजिंग एडिटर अमिताभ जी का भी आभारी हूं। मैं समाचार प्लस के बृहत परिवार के उन वरिष्ठ और कनिष्ठ सहयोगियों को भी बधाई देता हूं, जो हर मौसम, हर परिस्थिति और हर कठिनाई का सामना करते हुए भी हमें खबरों में सबसे आगे रखते हैं।

बधाई के पात्रों की इस लंबी फेहरिस्त में हमारे इन कर्मयोगियों के अगुवा जेपी शर्मा, जयपुर ब्यूरो के कर्मठ सहयोगी आलोक शर्मा, बाबूलाल धायल, जितेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर राजपुरोहित और सभी जिलों के रिपोर्टर हैं, जिन्हें मेरी ओर से ढेरों बधाईयां और आगे प्रगतिपथ पर बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाएं। मेरी बधाई उन लोगों को भी है जो कभी भी हमारे इस सफर का हिस्सा रहे हैं।

vlcsnap-2014-08-09-17h12m26s156 640x480

समाचार प्लस के एक्जीक्यूटिव एडिटर प्रवीण साहनी के फेसबुक वाल से।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन