Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सक्रिय पत्रकारिता को संजय गिरि और सौरभ पांडेय ने दिया विराम, डिजिटल पीआर कंपनी को बनाया नया ठिकाना

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लंबी पारी खेलने वाले पत्रकार संजय गिरि और सौरभ पांडेय ने अब सक्रिय पत्रकारिता को विराम देते हुए कुछ नया करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

दैनिक हिंट, हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, समाचार प्लस, आर9 न्यूज़ व नवभारत टाइम्स जैसे संस्थान में बतौर संवाददाता, वरिष्ठ संवाददाता, असाइनमेंट हेड व इनपुट एडिटर के पद पर सेवाएं दे चुके संजय गिरि ने सक्रिय पत्रकारिता से दूरी बनाने का फैसला लिया है।

वहीं, पंजाब केसरी में रिपोर्टर, अमर उजाला में क्राइम हेड और दैनिक जागरण में साहिबाबाद ब्यूरो चीफ और बाद में दिल्ली के आउटपुट के सह प्रभारी की भूमिका के तौर पर कई बार बेस्ट परफॉर्मर रहे सौरभ भी नई भूमिका निभाते नजर आएंगे।

दोनों अब नामी डिजिटल पीआर कंपनी “इंटीग्रेटेड सेंटर फॉर कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड” (आइसीसीपीएल) में उच्च पद पर आसीन हो चुके हैं। संजय गिरि ने नवभारत टाइम्स व सौरभ ने दैनिक जागरण से इस्तीफे और पीआर कंपनी से जुड़ने की खबर की पुष्टि की है।

संजय ने कहा कि पत्रकारिता मेरे हृदय में बसी है और एक लंबा समय मैंने इसे मिशन मानकर इसके साथ गुज़ारा है। संजय का कहना है कि वह भले ही परोक्ष रूप से पत्रकारिता से किनारा कर रहे हैं लेकिन अपरोक्ष रूप से वह इससे जुड़े रहेंगे।

वहीं, सौरभ ने कहा कि पीआर भी पत्रकारिता का ही हिस्सा है। वह रेगुलर कार्य के साथ पत्रकारिता से भी जुड़े रहेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. शैलेश पांडेय

    August 8, 2023 at 7:45 pm

    सौरभ भाई को बहुत बहुत बधाई उनकी उल्लेखनीय योगदान से संस्थान को लाभ अवश्य मिलेगा । पुनः दोनोँ महानुभाव को बधाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन