Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

संजय राजन बने ‘के न्यूज’ के संपादक, अजय द्विवेदी और दिवाकर त्रिपाठी भी जुड़े

लखनऊ से खबर है कि कई न्‍यूज चैनलों में काम कर चुके संजय राजन को ‘के न्यूज’ में फिर से संपादक नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी संजय राजन ‘के न्यूज’ में बतौर स्थानीय सम्पादक काम कर चुके हैं। उस वक्त संजय राजन ने कम वक्त में ही ‘के न्यूज’ को काफी आगे ले जाकर खड़ा कर दिया था।

संजय राजन ईटीवी में लंबे समय तक रहे हैं, जहां कई बार उन्‍हें बेस्ट रिपोर्टर का पुरस्‍कार मिला है। ‘के न्यूज’ के साथ अपनी दूसरी पारी में संजय राजन अपने साथ कई तेजतर्रार लोगों को भी लेकर आये हैं। स्थानीय संपादक के तौर पर अजय द्विवेदी तथा ब्‍यूरो प्रमुख के रूप में दिवाकर त्रिपाठी को लाया गया है।

दिवाकर त्रिपाठी इससे पहले भी संजय राजन के साथ ‘के न्यूज’ में काम कर चुके हैं। संजय राजन ने कई तेजतर्रार रिपोर्टरों को संस्थान से जोड़ा है। माना जा रहा है एक बार फिर से संजय राजन और उनकी टीम ‘के न्यूज’ को आगे ले जाने में सफल होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन