Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इस ख़बर से 4PM के संपादक को पसीना क्यों आ गया?

संजय शर्मा-

मुंबई में आये हुए मुझे अभी तीन दिन ही हुए हैं पर ऐसी-ऐसी खबरें सामने आयी कि मुझे पसीने आ गये.

देश भर में हिंदू मुसलमान के नाम पर नफ़रत फैला रहे अंबानी के चैनलों और अंबानी के कारनामों की एक लंबी लिस्ट लेकर एक साहब मेरे पास आये. वो अंबानी के सबसे करीबी माने जाने वाले महेन्द्र नाहटा की जन्मपत्री थी.

उन्होंने बताया जियो बोर्ड का सदस्य रहे नाहटा की कंपनी HFCL ने कुछ साल पहले लगभग साढ़े तीन हज़ार करोड़ की फर्जी एंट्री की. अपने भांजे विनय मालू को लगभग एक हज़ार करोड़ की एंट्री देकर उसको गलत तरीक़े से बैलेंस शीट में दिखाया. इस तरह की हज़ारों करोड़ की एंट्री का भांडा फूटा पर पीछे मुकेश अंबानी सीना तान कर नाहटा का साथ दे रहे थे.

कई बोगस कपंनी में नाहटा का साथ अंबानी को मिल रहा था. सेबी ने दस करोड़ की पैनल्टी भी लगायी. मेरे उस मित्र ने वादा किया है कि वो अब भी उस खेल के सारे काग़ज़ देगा जो नाहटा और अंबानी के बीच चल रहा है.

क्या ED और CBI को हज़ारों करोड़ का यह खेल नहीं दिख रहा सबसे ख़तरनाक बात यह कि यूपी की एक बड़ी नेत्री के भाई की कंपनी में भी सैकड़ों करोड़ की एंट्री देकर लंबा खेल किया गया.

काग़ज़ आ जाये तब शो करूँगा इस खेल पर. तब तक PMOIndia और dir_ed जॉच करिये इस खेल की.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन