Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

पीलिया से पीड़ित कोटद्वार के पत्रकार संजीव कोठारी का निधन

कोटद्वार के काशीरामपुर निवासी पत्रकार संजीव कोठारी का बृहस्पतिवार को आकस्मिक निधन हो गया है। कोटद्वार प्रेस क्लब की ओर से शोकसभा आयोजित की गई। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। संजीव कोठारी (44) पुत्र लोकानंद विगत छह महीने से पीलिया की बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा था।

उन्होंने प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों जिसमें दैनिक जागरण, अमर उजाला, दैनिक हिंदुस्तान सहित न्यूज चैनल आंखों देखी, ईटीवी व समाचार प्लस में लंबे समय तक कार्य किया था। पत्रकारों ने संजीव कोठारी के निधन को पत्रकारिता क्षेत्र की बड़ी क्षति बताया। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, चंद्रमोहन शुक्ला, सुधींद्र नेगी, राजेंद्र शिवाली, दीपक सुयाल, चंद्रेश लखेड़ा, अशोक बडथ्वाल, नरेंद्र नेगी, नरेश थपलियाल, चंद्रजीत बिष्ट, रविकांत डुकलान, सुनील भट्ट, सुभाष नौडियाल सहित शहर के विभिन्न पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत, कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, वीरेंद्र सिंह रावत, अमित भारद्वाज, मोहन सिंह नेगी आदि ने पत्रकार संजीव कोठारी के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन