Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के फाउंडर मेंबर और वरिष्ठ पत्रकार सतवीर नागर का निधन

गौतमबुद्ध नगर | वरिष्ठ पत्रकार सतवीर नागर (53) के निधन की जानकारी सामने आई है. उनके निधन की सूचना से पत्रकार, राजनैतिक व समाजसेवी संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई.

बताया जा रहा है कि नागर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. लेकिन शनिवार सुबह उनके आकस्मिक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया. उनके निधन की वजह हार्ट अटैक होना बताया जा रहा है.

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के संस्थापक महासचिव रहे नागर, लगभग 24 वर्षों से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय रहे. वह द हिंट, राष्ट्रीय सहारा, द संडे पोस्ट और हिंदुस्तान जैसे अखबारों में बड़े पदों पर कार्यरत रहे.

उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव चिटहेरा में किया गया, जहां परिवार और करीबी लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. वह अपने पीछे तीन बेटों को छोड़कर गए हैं. पत्नी का निधन करीब 15 साल पहले हो चुका था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन