Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भारत भ्रमण पर निकले कुमार सौवीर का जौनपुर में पत्रकारों ने किया स्वागत

KS india tour

जौनपुर। सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता की खोज के लिये भारत भ्रमण पर निकले प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर बुधवार को जौनपुर पहुंचे जहां जनपद के पत्रकारों सहित तमाम गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर श्री सौवीर बताया कि 29 जुलाई से भ्रमण पर निकली उनकी यह यात्रा आगामी 26 जनवरी को लखनऊ में पहुंचकर समाप्त होगी।

लखनऊ से चलकर यहां पहुंचे श्री सौवीर ने बताया कि उनका अगला पड़ाव वाराणसी है जहां से बिहार प्रदेश में प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि दिल में जज्बा हो तो कोई भी कार्य कठिन नहीं है। यह अलग बात है कि उसमें कुछ देरी एवं अड़चनें अवश्य आयेंगी लेकिन शीघ्र ही समस्या का समाधान भी हो जायेगा।

जनपद आगमन पर श्री सौवीर का स्वागत करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव, जिला फुटबाल संघ के सचिव शम्भूनाथ शर्मा, अजय पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह, रामजी जायसवाल, एके सिंह सहित तमाम पत्रकार आदि उपस्थित रहे।

मूल खबरः

मोटरसाइकल से भारत भ्रमण अभियान पर निकले वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन