Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ फाइनांस प्रमोद दैनिक सवेरा अखबार के खिलाफ कोर्ट जाएंगे

ऊना: क्षेत्रीय अस्पताल में पूर्व में तैनात रहे असिस्टैंट कंट्रोलर ऑफ फाइनांस (ए.सी.एफ.) प्रमोद जसवाल झूठी, तथ्यहीन, मनघड़ंत और चरित्रहनन के उद्देश्य से खबरें प्रकाशित करने के मामले में दैनिक सवेरा अखबार के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे। इसका ऐलान उन्होंने आज ऊना के होटल माया में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए किया। ए.सी.एफ. ने कहा कि दैनिक सवेरा के संपादक शीतल विज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

इसके साथ-साथ खबरें भेजने वाले ऊना के पत्रकार के खिलाफ भी ऐसी कानूनी कार्रवाई करेंगे। ए.सी.एफ. जसवाल ने कहा कि बिना उनका पक्ष जाने समाचार पत्र ने झूठी खबरें छाप कर उनके चरित्र पर सवाल खड़े कर उनका चरित्रहन किया है। जसवाल ने कहा कि स्थानीय पत्रकार क्षेत्रीय अस्पताल में जन औषधि केंद्र चलाता था, उसके खिलाफ अनियमितताओं के मामले की जांच के लिए उन्हें डी.सी. ऊना द्वारा बनाई सब कमेटी में उन्होंने अनियमितताओं की रिपोर्ट डी.सी. को सौंपी थी जिसके बाद उक्त पत्रकार से जन औषधि केंद्र को वापस लेने के आदेश जारी हुए थे। इसी खुन्नस को निकालने के लिए उनके खिलाफ उक्त पत्रकार ने चरित्रहनन करती खबरें छापीं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन