Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शैलेष पाण्डेय स्वराज एक्सप्रेस, दीपांशु शुक्ला दैनिक जागरण और रवींद्र भाटिया अमर उजाला पहुंचे

ईटीवी के शैलेष पाण्डेय ने अब स्वराज एक्सप्रेस एमपी-सीजी ज्वाईन किया है। स्वराज में वे रायपुर ब्यूरो का काम देखेंगे। पता चला है वे स्टेट हेड संजय दीक्षित को रिपोर्ट करेंगे। शैलेष वहीं हैं, जो ईटीवी ब्यूरो प्रमुख रहने के दौरान उस समय के जनसंपर्क आयुक्त बैजेंद्र कुमार की विज्ञापन को लेकर हुई वार्तालाप को रिकार्ड कर लिया था। इससे नाराज होकर सरकार ने ईटीवी का विज्ञापन बंद कर दिया था। बाद में ईटीवी के खेद व्यक्त करने और शैलेष को बाहर करने के बाद ईटीवी का विज्ञापन चालू हो पाया था। शैलेष इसके बाद तीन साल तक खाली रहे। इसके बाद फिर ईटीवी में उनको इंट्री मिली। ईटीवी में प्रियंका कौशल के ब्यूरो हेड के रूप में ज्वाईन करने के बाद शैलेष की तकलीफें वहां बढ़ गई थी। उन्होंने स्वराज एक्सप्रेस का दामन थाम लिया।

उधर, अमर उजाला नोएडा से सूचना है कि दीपांशु शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत दैनिक जागरण कानपुर के साथ की है. उन्हें सब एडीटर बनाया गया है.

दैनिक भास्कर चंडीगढ़ में दस साल से कार्यरत फोटो जर्नलिस्ट रवींद्र भाटिया ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत अमर उजाला कानपुर के साथ की है. कानपुर रवींद्र भाटिया का होम टाउन भी है.

दैनिक जागरण बरेली से खबर है आशीष त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है. चर्चा है कि उन्होंने बरेली में ही हिन्दुस्तान अखबार ज्वाइन कर लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन