Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शैलेष अवस्थी, राकेश वाजपेयी, वेद प्रकाश, सावन जायसवाल के बारे में सूचनाएं

अमर उजाला कानपुर से खबर है कि वर्षों से रिपोर्टिंग चीफ के पद पर तैनात शैलेश अवस्थी का तबादला झांसी के लिए कर दिया गया है. शैलेष कानपुर के ही रहने वाले हैं और अमर उजाला की रिपोर्टिंग टीम के हिस्से रहते हुए रिपोर्टिंग चीफ के पद तक पहुंचे. शैलेश का दो बार तबादला हुआ लेकिन दोनों बार इन्होंने इसे रुकवा लेने में सफलता पा ली. पर अब उन्हें झांसी के लिए रवाना कर दिया गया है.

अमर उजाला कानपुर से ही एक अन्य जानकारी के मुताबिक कई दशकों तक सेवा के बाद राकेश वाजपेयी अमर उजाला से रिटायर हो गए हैं. उन्हें रिटायरमेंट के मौके पर फेयरवेल पार्टी दी गई. राकेश कानपुर में अमर उजाला की लांचिंग वक्त से ही इस अखबार से जुड़े थे.

रांची से चलने वाले न्यूज चैनल न्यूज11 से खबर है कि यहां कार्यरत वेद प्रकाश को बाहर का रास्ता दिखा गया है. सहारा के पूर्व चैनल हेड संजय मिश्रा के आने के बाद वेदप्रकाश को ऑपरेशन हेड से हटाकर शिफ्ट इंचार्ज बना दिया गया गया था. इसके बाद वेदप्रकाश ने इस्तीफा दिया. इस चैनल के मालिक अरुप चटर्जी हैं जिनके खुद के ढेर सारे किस्से चर्चा में हैं.

बिलसंडा के दैनिक जागरण पत्रकार सुरेश जायसवाल के पुत्र सावन जायसवाल कैनविज टाइम्स के तहसील प्रभारी हैं. थाने में ही एसओ से कुछ कहासुनी हो गयी जिस पर एसओ के सामने ही एक सिपाही ने कैनविज टाइम्स के तहसील प्रभारी को थप्पड़ मार दिया. इसको लेकर सभी पत्रकार थाने जा धमके. सीओ ने दिए जाँच के आदेश. सिपाही को किया सस्पेंड.  बिलसंडा में जो सुरेश शर्मा नाम का सिपाही है, उसने चलाया पत्रकार पर हाथ. एसओ के सामने ही सिपाही ने जड़ा थप्पड़ लेकिन एसओ बिलसंडा ने सिपाही के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन