Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मॉबलिंचिंग की रिपोर्ट को लेकर दो पत्रकारों समेत पांच पर मुकदमा

यूपी के शामली में दो पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिल रही है. इन पत्रकारों का नाम जाकिर अली त्यागी और वसीम अकरम त्यागी बताया जा रहा है.

शामली पुलिस ने जिले में फिरोज कुरैशी नामक व्यक्ति की हुई मॉबलिंचिंग की घटना पर ट्वीट करने को लेकर इन दोनों पत्रकारों समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर संख्या- 229-2024 के तहत 196, 353 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

पत्रकार जाकिर का कहना है कि, “शामली पुलिस ने फिरोज की लिंचिंग पर लिखने की वजह से मेरे ख़िलाफ़ FIR दर्ज की है, शामली के थानाभवन में 2 दिन पहले फिरोज नामक व्यक्ति की, पिंकी, पंकज, राजेन्द्र नामक व्यक्ति ने पिटाई की थी जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई थी, परिजनों ने मॉब लिंचिंग का आरोप लगाया था जिसे मैंने रिपोर्ट किया था, अब शामली के थानाभवन पुलिस ने मेरे ख़िलाफ़ 2 धाराओं में केस दर्ज किया है!”

जिनपर दर्ज हुआ मुकदमा
जाकिर अली त्यागी, वसीम अकरम त्यागी, आसिफ राणा, सैफ इलाहाबादी और अहमद रजा खान पर शामली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन