Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट, अडानी अंबानी को इतनी चपत

चुनाव नतीजों के दिन सुबह सबा नौ बजते ही भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. स्थानीय शेयर बाजारों में यह भारी गिरावट तब आई जब शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बढ़त मिलते दिख रही थी. हालांकि, बाद के रुझानों में विपक्षी दल इंडिया के गठबंधन वाले ब्लॉक की सीटों की संख्या एग्जिट पोल के अनुमान से कहीं आगे निकलती दिखाई दी.

अग्रणी सूचकांक, बीएई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 सोमवार को 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के बाद मंगलवार को 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले. बिकवाली का दबाव जल्द ही बढ़ गया और दो सूचकांक 3.5 प्रतिशत तक गिर गए. मंगलवार को सेंसेक्स 73,659 और निफ्टी 21, 179 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

सूचकांक में सबसे अधिक बढ़त रखने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि अडानी ग्रुप के शेयरों में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन