Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार शशि प्रेम वर्मा का निधन!

Funeral memorial card with a photo of Shashi Prem Verma, surrounded by lilies, a cross, and a dove; includes birth/death dates, 'In Loving Memory' and family grief notes.

नवेद शिकोह-

पत्रकार शशि प्रेम वर्मा नहीं रहे…

पुराने दौर के पत्रकार साथी और क़रीबी मित्र शशि प्रेम वर्मा नहीं रहे। बीती रात उनकी डेथ हो गई। आज दोपहर एक बजे लखनऊ के निशातगंज चर्च (मसीही कब्रिस्तान )में उन्हें सुपुर्द ख़ाक किया जाएगा।

शशि प्रेम राष्ट्रीय स्वरूप और अपने जमाने के चर्चित साध्य समाचार समर शिखर इत्यादि अखबारों में रहे।

जब सेटेलाइट चैनलों का सिलसिला तेज नहीं हुआ था इससे पहले लखनऊ में स्थानीय केबिल टीवी चैनलों का रिवाज शुरू हुआ था। क्षेत्रीय सेटेलाइट न्यूज चैनलों से पहले लखनऊ में शुरू हुए केबिल टीवी स्थानीय खबरों के जरिए स्थापित हो ही रहे थे कि सैटेलाइट चैनल खासतौर से क्षेत्रीय चैनलों की आमद ने केबिल टीवी के छोटे से दौर पर ब्रेक लगा दिया।

मरहूम शशि ने केबिल टीवी से ही अपनी पत्रकारिता की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्वरूप के बहुत शुरुआती दौर में काम किया। समर शिखर नाम की पत्रिका और फिर सांध्य समाचार पत्र लांच कराया। इस पब्लिकेशन को शशि प्रेम के साथ मनीष श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव और मोहित सिंह ने लॉन्च किया था। संपादक ने सुकीर्ति। मोहित और सुकीर्ति पहले ही भगवान को प्यारे हो चुके।

शशि से समर शिखर में मेरी मित्रता हुई किंतु उनके छोटे भाई वीरेश वर्मा से मेरे पुरानी मित्रता थी। वीरेश टाइम्स ऑफ इंडिया और हिन्दुस्तान में कंट्रीब्यूटर थे, हम लोगों ने साथ में रिपोर्टिंग की। शशि प्रेम के पिता जी तुकाराम वर्मा क्रिश्चियन कॉलेज में हिन्दी के प्रवक्ता और मशहूर कवि थे, जिस नाते इनसे भी वाकफियत रही।

खैर शशि का समय से पहले चले जाना बेहद कष्टकारी रहा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन