Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

श्यामानंद मिश्र, पूजा गोयल, मुवनेश्वर, पुनीत, विशाल, केपीआर कृष्णन के बारे में सूचनाएं

बिहार के मधुबनी से खबर है कि जिले के पत्रकार श्यामानंद मिश्र ने दैनिक अखबार सन्मार्ग का दामन थाम लिया है। इससे पहले वे लंबे समय तक दैनिक जागरण के कार्यालय प्रभारी रह चुके हैं।  सन्मार्ग ने भी उन पर भरोसा जता उन्हें कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को स्टेशन रोड में कार्यालय का भी उद्घटान कर दिया गया। इस कार्यक्रम में शहर के जानी मानी हस्तियों सहित पत्रकारों ने शिरकत की।

पंजाब केसरी चंडीगढ़ की संवाददाता रहीं पूजा गोयल के बारे में सूचना है कि उन्होंने अखबार प्रबंधन के रवैये से तंग आकर इस्तीफा दे दिया है. एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के कारण पंजाब केसरी प्रबंधन उन्हें तरह तरह से प्रताड़ित कर रहा था.

न्यूज इंडिया जयपुर से सूचना है कि इनपुट हेड मुवनेश्वर कुमार ने अपना इस्तीफा दे दिया है. वे पटना में ईटीवी ग्रुप के ऑनलाइन मीडिया से जुड़ गए हैं. न्यूज इंडिया जयपुर से ही एक अन्य सूचना के मुताबिक ब्यूरो चीफ किशोर शर्मा ने कैमरा पर्सन महेश को शिकार बनाने के बाद अब एक और फीमेल रिपोर्टर को दिखाया बाहर का रास्ता. फीमेल रिपोर्टर ने किशोर शर्मा के द्वारा लगातार किये जा रहे अभद्र व्यवहार की शिकायत प्रशासन से की थी. ज्ञात हो कि इस चैनल का मालिक निम्स युनिवर्सिटी का चेयरमैन है जो यौन शौषण का आरोपी है. इसका नाम बी.एस तौमर है.

जी पंजाब हरियाणा हिमाचल चैनल से खबर है कि चैनल की कमान अब दिनेश शर्मा के हाथ दे दी गई है. इसके बाद से चैनल के पुराने निष्ठावान लोगों को किनारे लगाया जा रहा है. चंडीगढ़ की स्टाफ रिपोर्टर पुनीत कौर ने इस्तीफ़ा मुंह पर मार दिया. ब्यूरो विशाल अन्ग्रीश को दिनेश शर्मा ने टर्मिनेट कर दिया.

कन्नूर से सूचना है कि वरिष्ठ खेल पत्रकार केपीआर कृष्णन का बीमारी के बाद कल्लयासेरी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन