Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को पूरे कुनबे समेत क्यों जाना पड़ा मां गंगा की शरण में? देखें तस्वीरें

शिल्पा शेट्टी का कहना है कि उन्हें गंगा दर्शन से प्रेरणा एवं संबल प्राप्त होता है इसलिए वह बार बार मां गंगा की शरण में आती हैं. 27 अक्टूबर को फिल्म जगत की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति व जाने-माने उद्योगपति राज कुन्द्रा, बहन शमिता शेट्टी व अपनी माताश्री के साथ ऋषिकेश पहुंचीं. यहां स्थित परमार्थ निकेतन की मेहमान बनीं. पावन गंगा आरती एवं यज्ञ में शामिल हुईं. परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानन्द सरस्वती से मिलकर इन लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया. वैसे परमार्थन निकेतन वाले चिदानंद के बारे में कहा जाता है कि यह केवल बड़े नेताओं, बड़े लोगों आदि से ही सीधे मिलता है और उनके लिए गंगा पूजा उन्हें अपने बगल में खड़ा करा के कराता है. अगर कोई गरीब परमार्थ निकेतन पहुंच जाए तो चिदानंद का मिलना दूर, आश्रम के लोग ही उस गरीब को झिड़क कर भगा देते हैं. यानि यहां भी पैसा फेंको और धर्म का तमाशा देखो वाला फंडा चलता है.

 

अगली तस्वीर देखने के लिए नीचे क्लिक करें :

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

Pages: 1 2 3 4 5 6 7

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन