Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर बने वरिष्ठ पत्रकार शिव अरूर

प्रख्यात पत्रकार और रक्षा मामलों के विशेषज्ञ शिव अरूर ने इंडिया टुडे में अपनी 18 साल की शानदार यात्रा को विराम दे दिया है। तेज-तर्रार राजनीतिक और सैन्य रिपोर्टिंग के लिए पहचान रखने वाले अरूर इस प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान की संपादकीय टीम का एक मजबूत स्तंभ रहे हैं।

शिव अरूर ने अब एनडीटीवी ज्वाइन किया है। यहां उन्हें मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अरूर ने वर्षों तक गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग और जमीनी कवरेज के जरिए कई बड़ी खबरों को ब्रेक किया। उनकी बेबाक पत्रकारिता और रक्षा मामलों की विस्तृत समझ ने उन्हें मीडिया जगत में एक खास पहचान दिलाई।

पत्रकारिता से साहित्य तक का सफर

टीवी पत्रकारिता के अलावा, शिव अरूर ने सैन्य साहित्य (मिलिट्री लिटरेचर) में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। 2017 में प्रकाशित उनका ‘ऑपरेशन जिन्ना’ एक रोमांचक सैन्य थ्रिलर थी, जिसने पाठकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा, वह ‘इंडिया’ज मोस्ट फियरलेस’ सीरीज के सह-लेखक भी हैं, जो भारतीय सेना के वीरता पूर्ण अभियानों पर आधारित है। इस सीरीज का तीसरा संस्करण 2022 में प्रकाशित हुआ था, जिसने अरूर की सैन्य मामलों पर पकड़ को और मजबूत किया।

शैक्षिक पृष्ठभूमि और करियर ग्राफ

दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक करने के बाद, अरूर ने यूके की कार्डिफ यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और देखते ही देखते देश के प्रमुख रक्षा पत्रकारों में अपनी जगह बना ली।

ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन