Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

खेल पत्रकार शिवेंद्र सिंह की नई किताब पेंगुइन से छपी है, नाम है- ‘ओपनर्स’

कमर वहीद नकवी-

हमारे मित्र और अनुभवी खेल पत्रकार शिवेंद्र कुमार सिंह की नयी किताब क्रिकेट के ओपेनर बल्लेबाज़ों पर केन्द्रित है। क्रिकेट में ओपेनिंग बल्लेबाज़ी की चुनौतियाँ और भूमिका अलग ही हैं।

इस बारे में वे ओपेनर बल्लेबाज़ ख़ुद क्या सोचते हैं, इस बारे में शिवेंद्र जी ने 1975 के पहले और उसके बाद वनडे क्रिकेट की शुरुआत के बाद ओपेनिंग बल्लेबाज़ी को लेकर बायकॉट से लेकर डेविड बून, जॉन राइट, माजिद खान, गॉर्डन ग्रीनिज, मैथ्यू हेडेन, सहवाग, सौरव, गंभीर, श्रीकांत जैसे पच्चीस खिलाड़ियों से बातचीत की है।

किताब की भूमिका सचिन तेंदुलकर ने लिखी है। किताब पेंगुइन से छपी है।


गिरिजेश कुमार-

क्रिकेट में ख़ास दिलचस्पी नहीं, लेकिन क़िस्सागोई का मुरीद हूं. तक़रीबन 30 साल के निजी अनुभव से जानता हूं कि शिवेंद्र कुमार सिंह कमाल के क़िस्सागो हैं. ज़बान से भी, क़लम से भी.

हमारी बैठकों में बातें नहीं होतीं, क़िस्से निकलते हैं. और जिन्होंने शिवेंद्र को सुना है वो जानते हैं कि उनके क़िस्से अक्सर क़हक़हों पर खत्म होते हैं.

साल 2018 में आई ‘क्रिकेट के अनसुने क़िस्से’ हो या 2019 में आई ‘रागगीरी’, शिवेंद्र की क़िस्सागोई इनमें साफ़तौर पर एक यूएसपी बनकर निकलती है.

उनकी नई किताब ‘ओपनर्स’ की तो थीम ही काफ़ी रोचक है. प्री-ऑर्डर कर चुका हूं, प्रति हाथ में पहुंचने का इंतज़ार है!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन