Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

श्रीपाल शक्तावत बने ईटीवी राजस्थान के नए स्टेट हेड

वरिष्ठ पत्रकार श्रीपाल शक्तावत बने ईटीवी राजस्थान के स्टेट हेड…अपनी टीम के साथ सम्भालेंगे ईटीवी का प्रभार.. राजस्थान ईटीवी ने डूबती नैया को बचाने की कोशिश की है। जगदीश चंद्र और उनके सिपहसालारों के ज़ी ग्रुप में जाने के बाद ईटीवी का जयपुर ऑफिस वीरान पड़ गया है। ईटीवी ने राजस्थान में एक ऐसे शख्स को ईटीवी की कमान सौंपी है जिसने राजस्थान की कई सरकारों को अपनी ख़बरों से हिला दिया था। ये नाम है श्रीपाल शक्तावत।

श्रीपाल ने P7 चैनल में रहते हुए मंत्री मदेरणा की सीडी का भण्डाफोड़ करते हुए सत्ता में हलचल मचा दी थी। श्रीपाल शक्तावत अभी इंडिया न्यूज़ में थे। चैनल से इस्तीफा देते हुए ईटीवी बतौर स्टेट हेड ज्वाइन किया है। गौरतलब है कि ईटीवी से कई बड़े लोगों के जाने के बाद चैनल बैसाखी पर है।

जगदीश चंद्रा के जाने के बाद उनके साथ करीब 50 से ज्यादा लोगों ने ज़ी न्यूज़ ज्वाइन कर लिया। इसके बाद नेटवर्क 18 के लोगों ने अपने सिपहसालारों को जयपुर भेजा। कई दिन की मशक्कत के बाद आखिरकार ईटीवी को राजस्थान में हेड मिल गया। श्रीपाल शक्तावत के आने के बाद ईटीवी के अधिकारियों ने चैन की सांस ली है। नेटवर्क 18 प्रबंधन के आदेश के बाद कई राज्यों में etv के कई ब्यूरो ऑफिस बंद कर दिए गए हैं। इससे कर्मियों में दहशत का माहौल भी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन