Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सिकरवार समेत कई पत्रकार हुए सम्मानित, देखें लिस्ट

नई दिल्ली/मथुरा। 12 वें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड-2018 में जहां इलैक्ट्रानिक चैनल्स में दिल्ली आजतक को वर्ष 2018 के लिए बेस्ट चैनल का एक्सीलेंस अवार्ड मिला है, वहीं इस वर्ष बेस्ट एडीटर राणा यशवंत को चुना गया। इस वर्ष भी एनडीटीवी, लोकसभा चैनल व आउट लुक के अलावा मीडिया के कई दिग्गजों को एक्सीलेंस अवार्ड मिला है। इस वर्ष का बेस्ट जर्नलिस्ट आफ यूपी का एक्सीलेंस अवार्ड वरिष्ठ पत्रकार चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार को मिला है। बेस्ट पीआरओ अबार्ड भारत सरकार की कंपनी पावर ग्रिड के महाप्रबंधक को मिला।

नई दिल्ली/मथुरा। 12 वें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड-2018 में जहां इलैक्ट्रानिक चैनल्स में दिल्ली आजतक को वर्ष 2018 के लिए बेस्ट चैनल का एक्सीलेंस अवार्ड मिला है, वहीं इस वर्ष बेस्ट एडीटर राणा यशवंत को चुना गया। इस वर्ष भी एनडीटीवी, लोकसभा चैनल व आउट लुक के अलावा मीडिया के कई दिग्गजों को एक्सीलेंस अवार्ड मिला है। इस वर्ष का बेस्ट जर्नलिस्ट आफ यूपी का एक्सीलेंस अवार्ड वरिष्ठ पत्रकार चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार को मिला है। बेस्ट पीआरओ अबार्ड भारत सरकार की कंपनी पावर ग्रिड के महाप्रबंधक को मिला।

मीडिया फैडरेशन आफ इंडिया का 12 वां एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी गत दिवस नई दिल्ली के बहादुरशाह जफर मार्ग स्थित पीएल सभागार में हुआ। ये अवार्ड सेरेमनी भारत सरकार की नवरत्न कंपनी ओएनजीसी, आईओसी व चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सह प्रायोजन से फिल्म फेयर अवार्ड सेरेमनी की तर्ज पर हुआ। देश के मीडिया परसन के सम्मान में हर वर्ष होने सबसे बड़े अबार्ड सेरेमनीके अतिथियों में भारत सरकार के सामाजिक अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, संस्कृति और पर्यटन मंत्री महेश शर्मा, महामंडलेश्वर बाल कृष्ण योगी जी महाराज, फैडरेशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा, राज्यसभा चैनल के राजनैतिक संपादक अरविंद कुमार सिंह समेत कई दिग्गज मौजूद थे।

वर्ष 2018 के लिए बेस्ट कारपोरेट कम्यूनिकेटर आफ द ईयर अवार्ड भारत सरकार की कंपनी पावर ग्रिड के जीएम (एचआर) मुकेश कुमार सिन्हा को मिला। बेस्ट फीमेल एंकर एनडीटीवी की अदिति राजपूत, बेस्ट न्यूज प्रेजेन्टर लोकसभा चैनल को मनोज वर्मा को, बेस्ट क्राइम रिपोर्टर जी-न्यूज के राजू राज को और बेस्ट पालिटीकल रिपोर्टर न्यूज इंडिया-18 के अमित पांडेय को चुना गया।

विभिन्न स्टेट से वर्ष 2018 के लिए श्रेष्ठ चुने पत्रकारों में बेस्ट जर्नलिस्ट आफ उत्तर प्रदेश का अबार्ड चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार (डीएलए मथुरा) को मिला जबकि नरेंद्र भंडारी को दिल्ली का,  डा. के कुमार को तमिलनाडु का,  डा. अंजली नौटियाल उत्तराखंड,  डा. सी पी कुरसन को केरल, गिरीश सूरी हिमाचल प्रदेश का बेस्ट जर्नलिस्ट अबार्ड मिला।
बेस्ट स्माल न्यूज पेपर का अबार्ड- दिल्ली का प्रतिबंब को, स्पेशल एचीवमेंट अबार्ड कु. प्रकृति शर्मा को, बेस्ट इन्वेस्टीगेटिव जर्नलिज्म अबार्ड इंडिया न्यूज के आनंद तिवारी को मिला। बेस्ट वूमैन जर्नलिस्ट आफ द ईयर अबार्ड- द डेली देशबंधु की श्रीमती संतोष सूर्यवंशी को, बेस्ट स्पेशल कारस्पोंडेट अबार्ड द ईयर-आउटलुक के उमाकांत वत्स को मिला।

रेडियो एनाउंसर का अबार्ड रेनवो इंडिया के ओपी राठौर मिला। समारोह में मंच पर सभी को प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान की गयी। एकदम फिल्म फेयर अवार्ड जैसे समारोह में बीच बीच में दिल्ली यूनीवर्सिटी व दूसरी यूनीवर्सिटी छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में मीडिया फैडरेशन आफ इंडिया की ओर से अध्यक्ष अरुण शर्मा ने सभी का आभार जताया। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन